“रिटायर नहीं हो रहा हूँ” — रोहित शर्मा ने TV शो में खुद ही खत्म की रिटायरमेंट की अफवाह, World Cup 2027 की रेस में बरकरार

मुंबई। रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर महीनों से चल रही अटकलों पर खुद हिटमैन ने ही पूर्णविराम लगा दिया है। अपने टेलीविजन शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ में रोहित ने साफ कहा कि रिटायरमेंट की खबरें सिर्फ अफवाह हैं।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

शो में जब मेहमान करिश्मा कपूर और चंकी पांडे के साथ अपने बारे में सुनी सबसे अजीब अफवाहों पर बात हो रही थी, तो रोहित ने कहा, “मेरे बारे में जो अफवाह मैंने सुनी है और अब भी सुन रहा हूँ, वो यही है कि मैं रिटायर होने वाला हूँ। उम्मीद है हम तीनों के बारे में ये अफवाहें अब खत्म हो गई होंगी।”

रोहित के इस बयान के बाद वर्ल्ड कप 2027 की तस्वीर और साफ हो गई है — वो वनडे क्रिकेट से तुरंत दूर नहीं जा रहे हैं। बता दें कि रोहित टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए वनडे ही उनका इकलौता इंटरनेशनल फॉर्मेट बचा है। BCCI ने भी हाल में साफ किया था कि रोहित वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा बने हुए हैं और उनकी वनडे जगह पर कोई तत्काल खतरा नहीं है।

यह भी पढ़ें: World Cup 2027: रोहित का आखिरी सपना, शेड्यूल से लेकर फॉर्म तक | Rohit Sharma World Cup 2027: आखिरी सपना और BCCI का बयान