Rohit Sharma : क्या रोहित शर्मा ले रहे हैं रिटायरमेंट? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

Rohit Sharma : लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहें तेज हो गई थीं. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने जोरदार शतक जड़कर अटकलों पर विराम लगा दिया. BCCI सचिव ने लॉर्ड्स वनडे से पहले साफ कर दिया था कि रोहित शर्मा तब तक खेलेंगे, जब तक वो टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं. इसके बावजूद लॉर्ड्स वनडे के बाद फैंस के मन में रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर सवाल है. अब BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रोहित के रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ी और सच सभी के सामने रखा.

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

क्या रोहित शर्मा हो रहे ODI से रिटायर? कप्तान शुभमन गिल ने वनडे के बाद दिया जवाब

रोहित शर्मा के फ्यूचर पर BCCI उपाध्यक्ष का बड़ा बयान


BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने UP T20 लीग के चौथे सीजन के मिनी ऑक्शन में उपस्थिति दर्ज कराई. इसी बीच उन्होंने रिपोर्टर्स से बात करते हुए साफ किया कि रोहित शर्मा आगे भी टीम इंडिया के लिए खेलते रहेंगे और अभी ‘हिटमैन’ रिटायरमेंट नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा हमारी टीम का हिस्सा हैं और वो लगातार खेलते रहेंगे. मीडिया और सोशल मीडिया पर कई बातें सामने आ रही थीं, लेकिन इसका कोई अर्थ नहीं है. फिलहाल उनके रिटायरमेंट का कोई सवाल ही नहीं है.’

लॉर्ड्स में शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा ने क्या कहा?


रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में जोरदार शतक जड़ा और इशारों-इशारों में बता दिया कि अभी उनमें दम है. बाद में BCCI से एक खास इंटरव्यू में रोहित ने साफ कर दिया कि उनका फोकस अभी सिर्फ खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने पर है. उन्होंने कहा, ‘मेरा काम बल्लेबाजी करना है. मैं आकर खेलता हूं और अपने देश का प्रतिनिधित्व करता हूं. जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से ही शोर मच रहा है. जब तक मैं यहां रहूंगा, तब तक ऐसा होता रहेगा. मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है. मुझे सिर्फ इस बात से फर्क पड़ता है कि मैं मैदान पर क्या कर रहा हूं.’

अचानक आया बड़ा फैसला स्टार खिलाड़ी ने ODI को कहा अलविदा, फैंस के लिए झटका