क्या रोहित शर्मा हो रहे ODI से रिटायर? कप्तान शुभमन गिल ने वनडे के बाद दिया जवाब

Shubman Gill on Rohit Sharma Future: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने 27 रन से बड़ी जीत अपने नाम की. मैच से पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है. रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में जोरदार शतक लगाकर सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया. सभी के मन में यही सवाल है कि रोहित अब भारत के लिए वनडे खेलेंगे या नहीं. कप्तान शुभमन गिल ने रोहित के रिटायरमेंट की अफवाहों पर आखिर जवाब दे दिया है.

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

रोहित के रिटायरमेंट की अफवाहों पर क्या बोले गिल?
रोहित शर्मा के लॉर्ड्स में आखिरी वनडे की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया था. इसके बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने आकर बताया था कि रोहित अभी टीम इंडिया के लिए खेलते रहेंगे. हालांकि, फैंस को इस बात की चिंता थी कि कहीं रोहित सच में संन्यास न ले लें.

लॉर्ड्स वनडे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल से रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहों के बारे में पूछा गया. गिल ने कहा, ‘हमारे बीच इस बारे में बात नहीं हुई. उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया. इस विषय (रिटायरमेंट) के बारे में किसी भी तरह की बात नहीं की गई. यह सिर्फ मीडिया में है और टीम में मीडिया के बीच अफवाहों के बारे में बात हुई थी.’