Rohit sharma-भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली महिला टीम की वनडे विश्व कप 2025 की खिताबी जीत पर बात की। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं जब टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाती है, लेकिन महिला टीम ने खिताब जीतने के लिए काफी मेहनत की। बता दें कि, हिटमैन मुंबई में टी20 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा के समारोह में पहुंचे थे।
महिला टीम की खिताबी जीत पर क्या बोले रोहित?
भारतीय महिला टीम ने इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता। इस पर रोहित ने अपनी भावना जारी की। उन्होंने कहा, ‘मैं वहां था। यही वह पल होता है जिसके लिए आप जीते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं और मुझे यकीन है कि विश्व कप शुरू होने से पहले बहुत मेहनत की गई होगी। मैं इंग्लैंड के मैच के बाद उनसे पूछ रहा था, कोच (अमोल मजूमदार), मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं और बहुत अच्छी तरह समझता हूं और मैं उनसे पूछ रहा था कि क्या वह शांत हैं और जवाब हैरान करने वाला नहीं था। वह बहुत जज्बे वाले हैं।’
रोहित ने महिला टीम के पहले विश्व खिताब के बारे में कहा, ‘भले ही मैं वहां नहीं था लेकिन इंग्लैंड के मैच के बाद जो हुआ, मैं उसे महसूस कर सकता था। जब उन्होंने ट्रॉफी उठाई तो मैं उसे देखने के लिए वहां था, यह सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बहुत अच्छा अहसास था।’
टी20 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम का एलान
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में अगले साल होने जा रहे टी20 विश्व कप का मंगलवार को एलान हो गया। 20 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में पांच टीमें होंगी जो आठ स्थल पर मुकाबले खेलेंगी। गत चैंपियन भारत ग्रुप ए में शामिल है और वह सात फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मैच से करेगा। भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा।
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने बताया कि टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले भारत और श्रीलंका के आठ स्थलों पर आयोजित होंगे। भारत में कुल पांच स्थानों पर मैच खेलें जाएंगे, जबकि श्रीलंका के तीन स्थलों पर इस वैश्विक टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे। भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद इस टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं, कोलंबो का आर प्रेमादासा और एस स्पोर्ट्स क्लब में मैच होंगे, जबकि कैंडी का पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम भी मैच की मेजबानी करेगा।
आगामी विश्व कप पर भी की हिटमैन ने बात
रोहित ने पिछले साल अमेरिका में भारत की जीत के बाद सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया। इस खिताब से भारतीय टीम का आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का सूखा खत्म हुआ था। टी20 विश्व कप के ग्रुप के बारे में रोहित ने कहा, ‘हमारे ग्रुप में पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया हैं। आप कभी कोताही नहीं बरत सकते और पहली गेंद से ही अपने खेल के शीर्ष पर होना होगा। ये सभी टीमें काफी प्रतिस्पर्धी हैं और हर टीम बहुत अच्छी तरह से तैयार होकर आती है। मैं इटली को भी वहां देखकर काफी हैरान हूं।’ पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा, ‘उम्मीद है कि यूरोप, अफ्रीका और यहां तक कि दक्षिण पूर्व एशिया से भी कई और टीमें देखने को मिलेंगी और आखिरकार हम यह देखेंगे क्योंकि खेल ने बड़ी छलांग लगाई है।’
- US Scientists Map Thousands of Proteins Across Tissue in Boost for Alzheimer’s Drug Hunt
- Blood Test May Reveal Brain Injuries That CT Scans Miss, Early Research Suggests
- SpaceX Ties California Annual Launch Record With October 23 Starlink Flight
- Hawks Rout Hornets 128-81 in Charlotte as Turnovers Doom Home Side
- HCLTech Recruitment 2026: Fresher Jobs, AMP Salary Bands, TechBee and How to Apply

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.