Tohit sharma-T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से कम गेंदों में शतक लगाए हैं. सूर्यकुमार यादव 3 बार ऐसा कर चुके हैं, जबकि अभिषेक 2 बार 50 से कम गेंदों में शतक लगा चुके हैं. भारत के लिए सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, लेकिन फैंस हैरान हो सकते हैं क्योंकि इसमें विराट कोहली का नाम शामिल नहीं है.
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदों में शतक जड़ा था. दिसंबर, 2017 में खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने 43 गेंदों में 118 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और 12 चौके लगाए थे.
3 बार ऐसा कर चुके हैं सूर्यकुमार यादव
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव 3 बार इस फॉर्मेट में 50 से कम गेंदों में शतक लगा चुके हैं. उनका भी सबसे तेज शतक श्रीलंका के खिलाफ है, उन्होंने 2023 में राजकोट में खेले गए मुकाबले में 45 गेंदों में शतक लगाया था. सूर्या ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 48 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों में शतक जड़ा था.
आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 अभिषेक शर्मा 2 बार टी20 इंटरनेशनल में 50 से कम गेंदों में शतक लगा चुके हैं. वह भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस साल फरवरी में 37 गेंदों में शतक लगाया था. उनका दूसरा तेज शतक 46 गेंदों में जिम्बाब्वे के खिलाफ है, जो उन्होंने पिछले साल जड़ा था.
संजू सैमसन ने भी टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक 50 से कम गेंदों में लगाए हैं, उनका सबसे तेज शतक 40 गेंदों में बांग्लादेश के खिलाफ है. संजू का दूसरा सबसे तेज शतक 47 गेंदों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है. रोहित, सूर्या, अभिषेक और संजू के आलावा लिस्ट में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा भी शामिल हैं.
50 से कम गेंदों में शतक लगाने वाले भारतीय (T20I)
रोहित शर्मा- 35
अभिषेक शर्मा- 37
संजू सैमसन- 40
तिलक वर्मा- 41
सूर्यकुमार यादव- 45
केएल राहुल- 46
अभिषेक शर्मा- 46
संजू सैमसन- 47
सूर्यकुमार यादव- 48
यशस्वी जायसवाल- 48
सूर्यकुमार यादव- 49
- BOMBSHELL CONFESSION: White House Dinner Shooter Reveals Sick Plot for ‘National Tragedy’—Who Was His Real Target?
- Who Is Cole Allen? The “Genius” Teacher Accused in the Terrifying White House Correspondents’ Dinner Attack!
- 2011 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा को बाहर करना थी सबसे बड़ी भूल, 15 साल बाद पूर्व चीफ सिलेक्टर ने मांगी माफी
- Viral Video-प्रयागराज की 4 साल की जलपरी को सोशल मीडिया पर मिल रही है तारीफ, देखे वीडियो
- IPL 2026: पंजाब से मिली ‘करारी शिकस्त’ के बाद फूट-फूटकर टूटे हार्दिक पांड्या, MI की लगातार चौथी हार पर कह दी ये 5 बड़ी बातें!

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।