नई दिल्ली: कप्तान शुभमन गिल की पहली प्रतिक्रिया आई है. शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट मैच में गर्दन में चोट लगी थी, जिसके कारण वह गुवाहाटी टेस्ट में नहीं खेल पाए थे. गुवाहाटी में भारतीय टीम को 408 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद शुभमन गिल का मानना है कि इस हार के बावजूद टीम और मजबूत होगी.
गौतम गंभीर की हो रही है आलोचना
इस हार से टीम के प्रदर्शन और नेतृत्व को लेकर आलोचना शुरू हो गई और प्रशंसकों ने कोच गौतम गंभीर की ‘हूटिंग’ भी की. गिल ने बुधवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शांत समुद्र आपको रास्ता दिखाना नहीं सिखाता, बल्कि तूफान ही मजबूत बनाता है. हम एक-दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, एक-दूसरे के लिए लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे, और मजबूत होंगे. ’’
बता दें कि पिछले एक साल में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब टीम इंडिया को घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना है. साउथ अफ्रीका से पहले पिछले साल न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को उसके घर में टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था. ऐसे में अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली नकामी के बाद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं. खास तौर से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है. गंभीर की कोचिंग में टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया का विनिंग प्रतिशत भी काफी है. यही कारण है कि अब गंभीर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिरी भारतीय टीम को अपने घर में भी क्योंकि हार मिल रही है.
- IPL के मैंचों की टाइमिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने कितने बजे शुरू होंगे मैंच
- Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की हदें पार, VIDEO देख यूजर्स करने लगे ट्रोल
- IPL 2026 के इन मैंचों में नजर आयेंगे रोहित, विराट और धोनी, देखे शेड्यूल
- IPL 2026 के शेड्यूल जारी, जानें किस टीम का किस के साथ होगा मैंच
- Gautam Gambhir on 2027 World Cup – गौतम गंभीर ने आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
