Hardik Pandya News : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरते ही पूरा देश जश्न में सराबोर हो गया। स्टेडियम में मौजूद लाखों फैंस भारतीय टीम को चीयर करने लगे। वहीं खिलाड़ियों के चेहरे पर अलग ही खुशी थी।
भारतीय टीम के खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य ग्राउंड पर आ गए और जीत के लिए बधाई देने लगे। जश्न के बीच हर किसी की निगाहें टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर जा टिकीं। मैच खत्म होते ही माहिका भी ग्राउंड पर आ गईं, जिन्हें देख हार्दिक इतने बेपरवाह हो गए कि उन्हें स्टेडियम में मौजूद लाखों की संख्या में दर्शक भी नजर नहीं आए। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए गर्लफ्रेंड को किस कर लिया। लेकिन हद तो तब हो गई जब वो बीच ग्राउंड पर बने स्टेज पर खुद तो लेटे ही, साथ ही माहिका को भी लेटा दिया।
हार्दिक किस हरकत पर हुए ट्रोल?
टीम इंडिया के ‘हीरो’ हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड का ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। जश्न के नाम पर हार्दिक की ये ‘हरकत’ फैंस को कतई रास नहीं आई। इसी क्लिप को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
‘मर्यादा’ भूल गए टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर?
जाहिर है कि हार्दिक से पहले भी कई खिलाड़ियों का परिवार उन्हें सपोर्ट करने मैदान में पहुंच चुका है। विराट कोहली एक अच्छा उदाहरण हैं, जिन्हें सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा अनगित बार स्टेडियम में पहुंचीं। विराट के मैच जीतने या शतक लगाने पर कपल ने भी अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन उनके इजहार में हमेशा ही एक ‘मर्यादा’ देखी गईं।
जाहिर है कि स्टेडियम में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की जर्सी में थे। ऐसे में पूरे देश की निगाहें उन पर थी। इतना ही नहीं, उनकी फैन फॉलोइंग की फहरिस्त काफी लंबी है, जिसमें सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल है। नेटिजंस का इस लिहाज से कहना है कि उन्हें इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें अपने फैंस तक किस तरह का मैसेज पहुंचाना है।
रिलेशनशिप में कब आए हार्दिक-माहिका?
बता दें कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा पिछले साल ही रिलेशनशिप में आए हैं। इसके बाद से माहिका तकरीबन हर मैच में हार्दिक को सपोर्ट करते देखी गई हैं। यही नहीं, अब दोनों खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। इसकी झलक उनके सोशल मीडिया पोस्ट में बखूबी देखने को मिलती है।

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.