IPL2026-आईपीएल 2026 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी तक ये साफ नहीं था कि इसका पहला मैच कब खेला जाएगा। अब पूरी तस्वीर सामने आ गई और इस पर मोहर लग गई है। बीसीसीआई ने पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया। ये भी बात दिया गया है कि पहला मुकाबला किन दो टीमों के बीच होगा। इस बार आईपीएल का पहला मैच शनिवार को होगा, लेकिन पहले शनिवार और रविवार को एक एक मैच ही होना है, इस दिन डबल हेडर नहीं है।
28 मार्च को बेंगलुरु में खेला जाएगा RCB और SRH के बीच मुकाबला
बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभी का शेड्यूल 28 मार्च से लेकर 12 अप्रेल तक का है। जल्द ही बाकी बचे हुए मैचों का भी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। पहला मुकाबला आईपीएल की मौजूदा चैंपियन आरसीबी और एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। ये मैच बेंगलुरु में होना है। दूसरे दिन रविवार है और इस दिन मुंबई में मुंबई इंडियंस का मैच केकेआर से होना तय हुआ है। इस साल का पहला डबल हेडर 4 अप्रेल को खेला जाएगा। इस दिन शनिवार है। दिन के पहले मैच में तीन बजे से दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने होंगी। इसके बाद शाम को गुजरात टाइटंस की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी।
12 अप्रैल को रविवार को खेले जाएंगे दो मुकाबले
इसके अगले दिन यानी रविवार को फिर से दो मैच हैं। इस दिन पहला मैच तीन बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और एलएसजी के बीच होगा। इसके बाद इसी दिन शाम को सात बजे से आरसीबी और सीएसके के बीच मुकाबला खेला जाएगा। अभी 12 अप्रेल तक का शेड्यूल आया है, इसमें मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुंबई में आमना सामना होगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक दूसरे फेज के शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुना होने हैं, उनकी तारीखों का ऐलान होने के बाद बीसीसीआई की ओर से फिर से शेड्यूल जारी किया जाएगा।
आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल ये रहा
| तारीख और दिन | मैच | स्थान |
| 28 मार्च 2026 (शनिवार) | RCB बनाम SRH | बेंगलुरु |
| 29 मार्च 2026 (रविवार) | MI बनाम KKR | मुंबई |
| 30 मार्च 2026 (सोमवार) | RR बनाम CSK | गुवाहाटी |
| 31 मार्च 2026 (मंगलवार) | PBKS बनाम GT | मुल्लनपुर |
| 01 अप्रैल 2026 (बुधवार) | LSG बनाम DC | लखनऊ |
| 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) | KKR बनाम SRH | कोलकाता |
| 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) | CSK बनाम PBKS | चेन्नई |
| 04 अप्रैल 2026 (शनिवार | DC बनाम MI | दिल्ली |
| 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) | GT बनाम RR | अहमदाबाद |
| 05 अप्रैल 2026 (रविवार) | SRH बनाम LSG | हैदराबाद |
| 05 अप्रैल 2026 (रविवार) | RCB बनाम CSK | बेंगलुरु |
| 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) | KKR बनाम PBKS | कोलकाता |
| 07 अप्रैल 2026 (मंगलवार) | RR बनाम MI | गुवाहाटी |
| 08 अप्रैल 2026 (बुधवार) | DC बनाम GT | दिल्ली |
| 09 अप्रैल 2026 (गुरुवार) | KKR बनाम LSG | कोलकाता |
| 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) | RR बनाम RCB | गुवाहाटी |
| 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) | PBKS बनाम SRH | मुल्लनपुर |
| 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) | CSK बनाम DC | चेन्नई |
| 12 अप्रैल 2026 (रविवार) | LSG बनाम GT | लखनऊ |
| 12 अप्रैल 2026 (रविवार) | MI बनाम RCB | मुंबई |
सभी 10 टीमों का अब तक जारी किया गया अलग अलग शेड्यूल
चेन्नई सुपरकिंग्स का शेड्यूल (CSK IPL Schedule)
30 मार्च 2026 (सोमवार): RR बनाम CSK : गुवाहाटी
03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार): CSK बनाम PBKS : चेन्नई
05 अप्रैल 2026 (रविवार): RCB बनाम CSK : बेंगलुरु
11 अप्रैल 2026 (शनिवार): CSK बनाम DC : चेन्नई
मुंबई इंडियंस का शेड्यूल (MI IPL Schedule)
29 मार्च 2026 (रविवार): MI बनाम KKR : मुंबई
04 अप्रैल 2026 (शनिवार): DC बनाम MI : दिल्ली
07 अप्रैल 2026 (मंगलवार): RR बनाम MI : गुवाहाटी
12 अप्रैल 2026 (रविवार): MI बनाम RCB : मुंबई
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का शेड्यूल (RCB IPL Schedule)
28 मार्च 2026 (शनिवार): RCB बनाम SRH : बेंगलुरु
05 अप्रैल 2026 (रविवार): RCB बनाम CSK : बेंगलुरु
10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार): RR बनाम RCB : गुवाहाटी
12 अप्रैल 2026 (रविवार): MI बनाम RCB : मुंबई
कोलकाता नाइट राइडर्स का शेड्यूल (KKR IPL Schedule)
29 मार्च 2026 (रविवार): MI बनाम KKR : मुंबई
02 अप्रैल 2026 (गुरुवार): KKR बनाम SRH : कोलकाता
06 अप्रैल 2026 (सोमवार): KKR बनाम PBKS : कोलकाता
09 अप्रैल 2026 (गुरुवार): KKR बनाम LSG : कोलकाता
राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल (RR IPL Schedule)
30 मार्च 2026 (सोमवार): RR बनाम CSK : गुवाहाटी
04 अप्रैल 2026 (शनिवार): GT बनाम RR : अहमदाबाद
07 अप्रैल 2026 (मंगलवार): RR बनाम MI : गुवाहाटी
10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार): RR बनाम RCB : गुवाहाटी
गुजरात टाइटंस का शेड्यूल (GT IPL Schedule)
31 मार्च 2026 (मंगलवार): PBKS बनाम GT : मुल्लनपुर
04 अप्रैल 2026 (शनिवार): GT बनाम RR : अहमदाबाद
08 अप्रैल 2026 (बुधवार): DC बनाम GT : दिल्ली
12 अप्रैल 2026 (रविवार): LSG बनाम GT : लखनऊ
सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल (SRH IPL Schedule)
28 मार्च 2026 (शनिवार): RCB बनाम SRH : बेंगलुरु
02 अप्रैल 2026 (गुरुवार): KKR बनाम SRH : कोलकाता
05 अप्रैल 2026 (रविवार): SRH बनाम LSG : हैदराबाद
11 अप्रैल 2026 (शनिवार): PBKS बनाम SRH : मुल्लनपुर
दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल (DC IPL Schedule)
01 अप्रैल 2026 (बुधवार): LSG बनाम DC : लखनऊ
04 अप्रैल 2026 (शनिवार): DC बनाम MI : दिल्ली
08 अप्रैल 2026 (बुधवार): DC बनाम GT : दिल्ली
11 अप्रैल 2026 (शनिवार): CSK बनाम DC : चेन्नई
लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल (LSG IPL Schedule)
01 अप्रैल 2026 (बुधवार): LSG बनाम DC : लखनऊ
05 अप्रैल 2026 (रविवार): SRH बनाम LSG : हैदराबाद
09 अप्रैल 2026 (गुरुवार): KKR बनाम LSG : कोलकाता
12 अप्रैल 2026 (रविवार): LSG बनाम GT : लखनऊ
पंजाब किंग्स का शेड्यूल (PBKS IPL Schedule)
31 मार्च 2026 (मंगलवार): PBKS बनाम GT : मुल्लनपुर
03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार): CSK बनाम PBKS : चेन्नई
06 अप्रैल 2026 (सोमवार): KKR बनाम PBKS : कोलकाता
11 अप्रैल 2026 (शनिवार): PBKS बनाम SRH : मुल्लनपुर

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.