India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होना है। सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। पहले मैच में अब ज्यादा वक्त नहीं है, इसलिए खिलाड़ी अब रांची पहुंचना शुरू हो गए हैं। जल्द ही सभी खिलाड़ी एकजुट होकर अपनी तैयारी करेंगे। इस बीच एक खिलाड़ी तो डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी टीम का साथ छोड़कर सीधा रांची पहुंच गया है।
रांची में 30 नवंबर को खेला जाएगा पहला वनडे मैच
रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा। इसमें अब ज्यादा वक्त नहीं हैं। जो खिलाड़ी अभी हाल ही में भारत के लिए टेस्ट खेल रहे थे, वो सीधे रांची ही पहुंच रहे हैं। विराट कोहली लंदन से दो ही दिन पहले भारत आए और उसके बाद रांची पहुंच गए। उनके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वे अपनी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी रांची पहुंचे और तैयारी शुरू कर दी। इसके साथ ही रुतुराज गायकवाड भी रांची पहुंच चुके हैं। एक दिन पहले तक वे भारत के डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे, लेकिन अब टीम का साथ छोड़कर रांची में हैं।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी छोड़कर गायकवाड पहुंचे रांची
रुतुराज गायकवाड़ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी कर रहे थे। 26 नवंबर यानी बुधवार को वे कोलकाता में थे और जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए मैच में महाराष्ट्र की कप्तानी कर रहे थे। लेकिन अगले ही दिन यानी 27 नवंबर को रांची पहुंच गए। जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए मैच में गायकवाड तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। हालांकि वे ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और आठ बॉल पर छह रन बनाकर आउट हो गए। इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर के खिलाफ उनकी टीम महाराष्ट्र मैच भी हार गई।
गायकवाड के पहला मैच खेलने पर सस्पेंस
बीसीसीआई की ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। इसमें रुतुराज गायकवाड का नाम पहले से था। यानी गायकवाड को पहले से पता था कि उन्हें एक मैच खेलकर टीम के साथ जुड़ने रांची जाना है। गायकवाड पहुंच तो रांची गए हैं, लेकिन ये अभी कहना मुश्किल है कि क्या वे खेल पाएंगे कि नहीं। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय पारी का आगाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में गायकवाड को कहां मौका मिलेगा, ये देखना होगा। अगर वे रांची में नहीं खेले तो सैयद मुश्ताक अली तो मिस करेंगे ही, साथ टीम इंडिया के लिए भी नहीं खेल पाएंगे। गायकवाड ने करीब दो साल से भारत के लिए कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है।
- Laika’s Wildwood Opens Strong With Perfect Reviews and an A CinemaScore
- UPSSSC PET Question Paper 2026 PDF Download: Shift 1 & 2 Paper, Exam Analysis and Difficulty Level
- UPSSSC PET Answer Key 2026 (Unofficial): Check Shift 1 & 2 Answers, Score Calculation and Official Key Date
- Sam Konstas Hits 149 as Golden Run Keeps Test Recall Case Growing
- Great Koala National Park Becomes Law to Protect 12,000 Koalas in New South Wales

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.