IND vs AUS, 2nd ODI: 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाएगा। पहले ODI में हार झेलने के बाद शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के गढ़ में टीम इंडिया के लिए ये इतना आसान नहीं होगा।
एडिलेड में भारत का शानदार रिकॉर्ड
एडिलेड में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात की जाए तो इस मैदान पर टीम ने अब तक 15 ODI मुकाबले खेले हैं, जिनमें 9 में जीत हासिल की है, जबकि 5 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। एक मुकाबला टाई रहा है। भारत ने साल 2019 में यहां अपना आखिरी मैच खेला था। इस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर एडिलेड में यादगार जीत दर्ज की थी। हालांकि, भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैदान पर सिर्फ 2 बार जीत नसीब हुई है। दोनों टीमों के बीच एडिलेड में अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार जीत हासिल की है।
पहले ODI में भारत को मिली करारी हार
3 मैचों की ODI के पहले मैच में बारिश ने काफी खलल डाला था और मैच 26-26 का करना पड़ा था। भारत ने 26 ओवरों में 136 रन बनाए और 9 विकेट गंवाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ-लुईस नियम (DLS) के तहत 21.1 ओवर में 131 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। अब एडिलेड में नजरें टीम इंडिया की वापसी पर टिकी हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी भारत को बराबरी दिलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।
ऑस्ट्रेलिया टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस।
- IND vs ENG T20 WC : सूर्यकुमार यादव की कुंडली में बन रहा है ‘महा-राजयोग’, ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजों के लिए काल बनेगी सूर्या की कप्तानी!
- IND vs ENG Semi-Final: इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों से खतरा है टीम इंडिया को जानिए आकड़ें
- Sanju Samson : संजू सैमसन के खिलाफ ICC उठाएगा सख्त कदम? हेलमेट फेंकने पर मिल सकती है ये सजा
- IND vs WI T20 WC: रोहित शर्मा की बातों ने कर दिया संजू सैमसन को इमोशनल, वेस्टइंडीज को पीटने के बाद सुनाया ‘डगआउट’ का वो अनसुना किस्सा
- Sanju Samsung ke record T20 2026: क्या आपको पता है कब-कब संजू सैमसन बने टीम इंडिया के तारणहार, आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
