Rohit Sharma : नई दिल्ली। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 19 अक्टूबर 2025 को टीम इंडिया की जर्सी में वापसी की. दोनों 7-8 महीने बाद भारत के लिए खेलते हुए नजर आए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में उनका कमबैक कुछ खास नहीं रहा और दोनों दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. रोहित और विराट अब एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे में पूरी तैयारी से उतरने वाले हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने रोहित-विराट की वापसी के बारे में बात की और बताया कि ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कौन सी चीज दोनों को परेशान करेगी.
ग्लेन मैक्ग्रा की रोहित-विराट को चेतावनी!
अपने यूट्यूब चौनल पर ग्लेन मैक्ग्रा ने रोहित-विराट के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी लंबे समय बाद क्रिकेट खेल रहे हैं और भारतीय पिच के आदी हैं. इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई पिच का बाउंस और पेस उन्हें परेशान कर रहा है. मैक्ग्रा ने जोर दिया कि पहले मैच में भी इसी कारण वो आउट हुए. उन्होंने कहा, ‘पर्थ वनडे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर काफी ज्यादा चर्चा थी. दोनों ने पिछले कुछ समय में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है. मुझे लगता है कि उन्हें ये चीज पता चली कि भारत में वो जिस पिच पर खेलते हैं, उसके मुकाबले यहां पर उन्हें तेज गति से गेंद और बाउंस देखने को मिला.’
दिग्गज ने दिखाया रोहित-विराट को रास्ता
रोहित शर्मा और विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड काफी अच्छा है. हालांकि, अब वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. मैक्ग्रा ने साफ तौर पर रोहित और विराट को ऑस्ट्रेलियाई पिच के बाउंस का ध्यान रखते हुए खेलने के लिए कहा. पर्थ में हुए पहले वनडे में भी अचानक हुए बाउंस को रोहित संभाल नहीं पाए और अपना विकेट वन बैठे. विराट कोहली भी 8 गेंदों का सामना करने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल पाए. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा की बात को ध्यान में रखते हुए दोनों भारतीय दिग्गजों को खेलना चाहिए.
रोहित-विराट ने अभ्यास किया शुरू
एडिलेड में 23 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला का दूसरा वनडे खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. कुछ समय पहले एक तस्वीर सामने आई थी, जहां विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित शर्मा एक साथ अभ्यास कर रहे हैं. उन्होंने नेट्स में काफी पसीना बहाया. पहले मैच में फेल होने के बाद अब वो दूसरे वनडे में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश जरूर करेंगे.
- HDFC Bank Recruitment 2026: Future Bankers Program, Eligibility, Salary and How to Apply
- Axis Bank Recruitment 2026: Young Bankers Program, Branch Jobs, Salary and How to Apply
- Jayson Tatum Scores 36 as Celtics Beat Knicks 107-103
- Wipro Recruitment 2026: Fresher Jobs for Engineers, Eligibility, Salary and How to Apply
- Jake Evans Scores Twice as Montreal Canadiens Beat Chicago 4-1

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.