ICC Rankings 2025 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज के बीच ICC आईसीसी ने बुधवार 22 अक्टूबर को नई रैंकिंग जारी कर दी है. नई आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में भारतीय स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को नुकसान हुआ है, जबकि शुभमन गिल के अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली की बादशाहत बरकरार है. वहीं वनडे बॉलिंग रैंकिंग में कुलदीप यादव के अलावा रवींद्र जडेजा को भी नुकसान हुआ है.
श्रेयस अय्यर को हुआ नुकसान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच में श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला था. उन्होंने 11 रनों की पारी खेली. इस वजह से उन्हें आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में नुकसान हुआ. वह 691 रेटिंग के साथ 9वें स्थान से 10वें स्थान पर आ गए हैं.
वहीं, शुभमन गिल 768 अंक के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं, जबकि रोहित शर्मा 745 अंक के साथ दूसरे और विराट कोहली 724 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार हैं. इसके अलावा केएल राहुल को 1 स्थान का फायदा हुआ है. राहुल 640 अंक के साथ 15वें स्थान से 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
वहीं, वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में कुलदीप यादव को एक पायदान का नुकसान हुआ. वह 7वें स्थान से 6वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा वनडे रैंकिंग में रवींद्र जडेजा 12वें स्थान से 11वें स्थान पर खिसक गए हैं. उन्हें भी 1 पायदान का नुकसान हुआ है.
| स्थान | टीम | खिलाड़ी | रेटिंग | करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (प्रतिद्वंद्वी व स्थान/वर्ष) |
|---|---|---|---|---|
| 01 | भारत | शुभमन गिल | 768 | 847 बनाम ऑस्ट्रेलिया, इंदौर 2023 |
| 02 | अफ़ग़ानिस्तान | इब्राहिम ज़दरान | 764 | 764 बनाम बांग्लादेश, अबू धाबी 2025 |
| 03 | भारत | रोहित शर्मा | 745 | 882 बनाम श्रीलंका, हेडिंग्ले 2019 |
| 04 | पाकिस्तान | बाबर आज़म | 739 | 898 बनाम वेस्ट इंडीज, मुल्तान 2022 |
| 05 | भारत | विराट कोहली | 724 | 909 बनाम इंग्लैंड, हेडिंग्ले 2018 |
| 06 | न्यूज़ीलैंड | डैरिल मिचेल | 720 | 751 बनाम भारत, मुंबई 2023 |
| 07 | श्रीलंका | चरिथ असलंका | 716 | 725 बनाम बांग्लादेश, कोलंबो (आरपीएस) 2025 |
| 08 | आयरलैंड | हैरी टेक्टर | 708 | 767 बनाम अफ़ग़ानिस्तान, शारजाह 2024 |
| 09 | वेस्ट इंडीज | शाई होप | 700 | 802 बनाम बांग्लादेश, मलाहाइड 2019 |
| 10 | भारत | श्रेयस अय्यर | 691 | 710 बनाम न्यूज़ीलैंड, मुंबई 2023 |
- Oppo A7 Pro Could Feature an 8,000mAh Battery, May Launch with Capsule-Style Camera Design
- iPhone Ultra Concept Promo Video Leaked, Design Looks Similar to Samsung Galaxy Z Fold 8
- Tecno Launches Gaming Phone with 6,500mAh Battery and Powerful Features in India
- सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में सोमवार को रहेगा अवकाश
- Women Set to Receive Financial Assistance of Up to ₹50,000, Major Relief May Come Soon

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.