Rohit Sharma : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में लंबे समय बाद भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेल रहे हैं। ये दोनों आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे।
रोहित ने छुआ अहम मुकाबला
इस मैच में उतरते ही रोहित शर्मा ने एक खास मुकाम छू लिया है। उनका भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में ये 500वां मुकाबला है। उनसे पहले भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ ही 500 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। रोहित भारत के लिए 500 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले कुल पांचवें खिलाड़ी बने हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय प्लेयर्स:
| भारतीय बल्लेबाज | इंटरनेशनल मैच |
|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 664 |
| विराट कोहली | 551 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 535 |
| राहुल द्रविड़ | 504 |
| रोहित शर्मा | 500 |
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में लगा चुके 32 शतक
रोहित शर्मा की गिनती भारत के बेहतरीन प्लेयर्स में होती है। उनके पुल शॉट का कोई भी सानी नहीं है। वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में साल 2007 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 274 वनडे मैचों में कुल 11169 रन बनाए हैं, जिसमें 32 शतक और 58 अर्धशतक लगाए हैं।
टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ले चुके रिटायरमेंट
रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट के 67 टेस्ट मैचों में कुल 4301 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 159 मैचों में उनके नाम पर 4231 रन दर्ज हैं। टी20 में उन्होंने पांच शतक और 32 अर्धशतक ठोके हैं। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।
- Viral Video-प्रयागराज की 4 साल की जलपरी को सोशल मीडिया पर मिल रही है तारीफ, देखे वीडियो
- IPL 2026: पंजाब से मिली ‘करारी शिकस्त’ के बाद फूट-फूटकर टूटे हार्दिक पांड्या, MI की लगातार चौथी हार पर कह दी ये 5 बड़ी बातें!
- The Loyal Wait : Why This Dog Refused to Leave a Hospital Entrance for 3 Days
- The Mystery of the Silver River: What One Man Found Inside a Locked Rusted Box
- IPL 2026-राजस्थान से मिली करारी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।