Usman Khawaja Retirement : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सुपरस्टार खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है. उस्मान ने द एशेज के आखिरी और 5वें टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बड़े फैसले के बारे में बताया. उस्मान आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेलने उतरेंगे. अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ख्वाजा बहुत ही इमोशनल नजर आए. ख्वाजा ने तीनों ही फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला है.
उस्मान ख्वाजा ने संन्यास का लिया फैसला
ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं पाकिस्तान का एक गर्वित मुस्लिम लड़का हूं. जिसे बताया गया था कि वह कभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए नहीं खेलेगा, अब मुझे देखो.’
ख्वाजा ने संन्यास को लेकर कहा, ‘यह मुश्किल था, मैं बस सबको बताना चाहता था. मैंने टीम के साथियों को उसी समय बताया. मुझे नहीं लगा था कि मैं इमोशनल हो जाऊंगा लेकिन मैं तुरंत रो पड़ा और मुझे खुद को संभालना पड़ा. आखिरकार मैंने खुद को संभाला और जो कहना चाहता था, कह दिया. मैंने कभी नहीं सोचा था कि जब वह रिटायर होंगे तो मैं रोऊंगा, लेकिन मैं तुरंत रो पड़ा. इससे पता चलता है कि यह मेरे लिए क्या मायने रखता है. मेरा सफर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटरों से अलग रहा है. वह सारा इमोशन जमा हुआ था.’
शानदार रहा है उस्मान ख्वाजा का करियर
सलामी बल्लेबाज के तौर पर अधिकतर मुकाबले उस्मान ख्वाजा ने खेला है. ख्वाजा ने अब तक 87 टेस्ट मैच में 43.39 की औसत से 6206 रन बनाए हैं. जिसमें 16 शतक और 28 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 232 रन रहा है. उस्मान ने 40 वनडे मैच में 42 की औसत से 1554 रन बनाए हैं. जिसमें 2 शतक और 12 अर्धशतक शामिल है. स्ट्राइक रेट इस दौरान 84.09 का रहा है. टी20 में ख्वाजा ने 9 मैचों में 26.77 की औसत से 241 रन जोड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक जड़ा है.
- Viral Video-प्रयागराज की 4 साल की जलपरी को सोशल मीडिया पर मिल रही है तारीफ, देखे वीडियो
- IPL 2026: पंजाब से मिली ‘करारी शिकस्त’ के बाद फूट-फूटकर टूटे हार्दिक पांड्या, MI की लगातार चौथी हार पर कह दी ये 5 बड़ी बातें!
- The Loyal Wait : Why This Dog Refused to Leave a Hospital Entrance for 3 Days
- The Mystery of the Silver River: What One Man Found Inside a Locked Rusted Box
- IPL 2026-राजस्थान से मिली करारी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।