मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ
UP School Holiday : लखनऊ (ब्यूरो)। उत्तर भारत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार गिरते पारे और बर्फीली हवाओं के बीच बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने का कड़ा आदेश जारी किया है। नए आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में कक्षा 12वीं तक के स्कूल अब 5 जनवरी तक बंद रहेंगे।
सभी बोर्डों पर लागू होगा आदेश मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, यह आदेश राज्य के सभी UP बोर्ड, CBSE, ICSE और अन्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जनपदों में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। यदि कोई स्कूल आदेश का उल्लंघन कर खुलता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी उतरें मैदान में, रैन बसेरों का करें निरीक्षण भीषण ठंड को देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश का कोई भी गरीब या निराश्रित व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न हो। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि:
- क्षेत्र में भ्रमणशील रहें: सभी डीएम और आला अधिकारी खुद सड़कों पर उतरें और ठंड से बचाव के इंतजामों का जायजा लें।
- रैन बसेरों की व्यवस्था: रैन बसेरों में बिस्तरों, साफ-सफाई और गर्म पानी की समुचित व्यवस्था हो।
- कंबल और अलाव: हर प्रमुख चौराहे और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त अलाव जलाए जाएं और जरूरतमंदों को समय पर कंबल वितरित किए जाएं।
मुख्यमंत्री की दो-टूक: लापरवाही बर्दाश्त नहीं सीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को चेतावनी दी है कि ठंड के कारण किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों में तेजी लाएं।
- Viral Video-प्रयागराज की 4 साल की जलपरी को सोशल मीडिया पर मिल रही है तारीफ, देखे वीडियो
- IPL 2026: पंजाब से मिली ‘करारी शिकस्त’ के बाद फूट-फूटकर टूटे हार्दिक पांड्या, MI की लगातार चौथी हार पर कह दी ये 5 बड़ी बातें!
- The Loyal Wait : Why This Dog Refused to Leave a Hospital Entrance for 3 Days
- The Mystery of the Silver River: What One Man Found Inside a Locked Rusted Box
- IPL 2026-राजस्थान से मिली करारी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।