U19 Asia Cup 2025: दुबई: अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम पाकिस्तान का मुकाबला कर रही है। दोनों ही टीमें दुबई के ICC एकेडमी ग्राउंड पर भिड़ रही हैं। भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर आरोन जॉर्ज बैटिंग करने उतरे। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद जॉर्ज ने बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने तेजी से पारी खेलकर आउट हो गए लेकिन जॉर्ज ने एक छोर संभालकर रखा।
जॉर्ज के हेलमेट पर लगी गेंद
पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज अली रजा की गेंद से आरोन जॉर्ज चोटिल हो गए थे। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पटकी हुई थी। जॉर्ज ने उसे पुल करने की कोशिश की लेकिन वह सीधे हेलमेट पर आकर लगी। आरोन जॉर्ज काफी दर्द में दिखे। गेंद सिर के सामने ही लगी थी। टीम के फिजियो ने तुरंत आकर उन्हें चेक किया। जॉर्ज का कन्कशन टेस्ट भी लिया गया। हालांकि जॉर्ज ने बैटिंग जारी रखने के फैसला किया।
भारत के लिए 85 रनों की पारी खेली
भारतीय टीम के दो बल्लेबाज विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी भी सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद भी जॉर्ज क्रीज पर टिके रहे। 57 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। वह शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन 85 रन बनाकर आउट हो गए। 88 गेंदों की अपनी पारी में जॉर्ज ने 12 चौके और एक छक्का लगाया। वह छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। अब्दुल सुभान की गेंद पर फरहान यूसफ ने उनका कैच लपका।
19 साल के आरोन जॉर्ज ने यूएई के खिलाफ भारत के लिए अंडर-19 डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने 69 गेंद पर 73 रनों की पारी खेली। आरोन का जन्म हैदराबाद में हुआ है लेकिन वह मूल रूप से केरल के हैं।
- Viral Video-प्रयागराज की 4 साल की जलपरी को सोशल मीडिया पर मिल रही है तारीफ, देखे वीडियो
- IPL 2026: पंजाब से मिली ‘करारी शिकस्त’ के बाद फूट-फूटकर टूटे हार्दिक पांड्या, MI की लगातार चौथी हार पर कह दी ये 5 बड़ी बातें!
- The Loyal Wait : Why This Dog Refused to Leave a Hospital Entrance for 3 Days
- The Mystery of the Silver River: What One Man Found Inside a Locked Rusted Box
- IPL 2026-राजस्थान से मिली करारी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।