Suryakumar Yadav and Jasprit Bumrah: एसीसी एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में कई विवाद हुए थे. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लीग स्टेज में मिली जीत को सेना को समर्पित की थी. जिससे नाराज होकर पीसीबी ने आईसीसी से शिकायत की थी. अब जिसको लेकर बोर्ड ने एक्शन लिया है. जसप्रीत बुमराह भी आईसीसी के एक्शन के कारण इसके चपेट में आ गए हैं. वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बाल-बाल बच गए हैं.
सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी ने लिया एक्शन
एशिया कप 2025 के लीग स्टेज के दौरान जीत दर्ज करने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को याद किया और सेना को जीत डेडिकेट किया था. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिर्ची लगी थी. उन्होंने इसकी शिकायत आईसीसी से की थी. जहां पर सूर्यकुमार यादव ने माफी मांगने से मना कर दिया था. जिसके कारण ही आईसीसी ने उन पर 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है और 2 डिमेरिट पॉइंट दिए हैं. इसके अलावा मैच के बाद इशारा करने वाले अर्शदीप सिंह को दोषी नहीं पाया गया. जिसके कारण ही उन पर कोई एक्शन नहीं हुआ.
जसप्रीत बुमराह पर भी हुआ एक्शन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फाइनल मुकाबले में फाइटर जेट गिराने का इशारा किया था. जिसके कारण ही उन्हें भी एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है. वहीं गन का इशारा करने वाले साहिबजादा फरहान को भी 1 डिमेरिट पॉइंट मिला है. वहीं सुपर 4 मैच और फाइनल में बार-बार फाइटर जेट गिरने का इशारा करने वाले हरिस रऊफ को दोनों मैचों का मिलाकर 60 प्रतिशत मैच फीस कटा और 4 डिमेरिट पॉइंट्स भी मिले. इसके साथ ही उन पर 2 मैचों का बैन भी आईसीसी ने लगाया है.
- Sanju Samson : संजू सैमसन के खिलाफ ICC उठाएगा सख्त कदम? हेलमेट फेंकने पर मिल सकती है ये सजा
- IND vs WI T20 WC: रोहित शर्मा की बातों ने कर दिया संजू सैमसन को इमोशनल, वेस्टइंडीज को पीटने के बाद सुनाया ‘डगआउट’ का वो अनसुना किस्सा
- Sanju Samsung ke record T20 2026: क्या आपको पता है कब-कब संजू सैमसन बने टीम इंडिया के तारणहार, आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
- T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज से भारत जीता तो सेमीफाइनल में इस खूंखार टीम से भिड़ेगा, जानें
- IND vs WI : सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस रणनीति के साथ उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग 11 पर आया बड़ा अपडेट

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
