Shubman Gill : JYNEWS-नई दिल्ली। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। वनडे के दो आईसीसी इवेंट में उन्होंने भारत की कप्तानी की। 2023 विश्व कप में लगातार 10 मैच जीतकर भारत फाइनल में पहुंचा था। हालांकि खिताबी मुकाबला हार गया। फिर 2025 चौंपियंस ट्रॉफी में अजेय रहकर भारतीय टीम ने खिताब को अपने नाम किया था।
भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बना दिया गया है। रोहित की कप्तानी में भारत ने चौंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था। उस टूर्नामेंट के बाद 19 अक्टूबर को भारतीय टीम वनडे मैच खेलेगी। उससे पहले रोहित को कप्तानी से हटा दिया गया है। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान रखना व्यावहारिक रूप से असंभव था। गिल पहले से टेस्ट में कप्तान हैं। वहीं सर्ू्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
रोहित शर्मा का पोस्ट वायरल
शुभमन गिल के कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा का एक पुराना सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। उन्होंने यह पोस्ट 2012 में एक्स (तब ट्विटर) पर किया था। रोहित ने उस पोस्ट में लिखा था- एक युग का अंत (45) और एक नए युग की शुरुआत (77)। रोहित का पोस्ट जर्सी नंबर को लेकर था। रोहित शर्मा की जर्सी का नंबर 45 है। अभी शुभमन गिल 77 नंबर की जर्सी पहनते हैं। इसी वजह से पोस्ट को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
रोहित शर्मा का 13 साल पुराना पोस्ट
रोहित शर्मा अपने करियर की शुरुआत में 45 नंबर की जर्सी पहनते थे। हालांकि 2012 में उन्होंने अपनी जर्सी का नंबर बदल लिया था। श्रीलंका में 5 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित ने सिर्फ 13 रन बनाए थे। इसके बाद जर्सी का नंबर बदल लिया था। श्रीलंका में ही 2012 में हुए टी20 विश्व कप में वह 77 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे थे। हालांकि 2013 में रोहित ने एक बार फिर 45 नंबर की जर्सी पहनना शुरू कर दिया था।

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.