JYNEWS-School Holiday 2025 List , सितंबर के अंत और अक्टूबर में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से स्कूलों में छुट्टियां होने वालीं हैं। छत्तीसगढ़ में दशहरा की छुट्टी सितंबर से ही शुरू हो रही है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक का अवकाश रहेगा इसके पहले 28 सितंबर को और 5 अक्टूबर को भी रविवार है, इस तरह कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
अक्टूबर में कई त्योहार आने वाले हैं, जिनके कारण स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा एक आदेश के अनुसार दशहरा की छुट्टी तो 29 सितंबर से ही शुरू हो रही है जो कि 4 अक्टूबर तक रहेगी। इन छुट्टियों के आगे और पीछे रविवार पड़ रहा है। इसका मतलब दशहरा में कुल आठ दिन स्कूल बंद रहेंगे।
School Holiday 2025 : दिवाली में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
वहीं दिवाली में भी 6 दिन का अवकाश दिया गया है। दिवाली की छुट्टी 20 अक्टूबर से शुरू होंगी जो 25 अक्टूबर तक चलेंगी। इन छुट्टियों के आगे और पीछे भी रविवार पड़ रहा है। इसका मतलब दिवाली में भी कुल आठ दिन स्कूल बंद रहेंगे।
School Holiday 2025 : निर्धारित अवकाश इस प्रकार हैं
- -दशहरा अवकाश : 29.09.2025 से 04.10.2025 (कुल 06 दिन)
- -दीपावली अवकाश : 20.10.2025 से 25.10.2025 (कुल 06 दिन)
- -शीतकालीन अवकाश : 22.12.2025 से 27.12.2025 (कुल 06 दिन)
- -ग्रीष्मकालीन अवकाश : 01.05.2026 से 15.06.2026 (कुल 46 दिन)
School Holiday 2025 : शीतकालीन अवकाश कितने दिन?
छुट्टियों की लिस्ट में शीतकालीन अवकाश और अगले साल के ग्रीष्मकालीन अवकाश का भी जिक्र किया गया है। शीतकालीन अवकाश 22.12.2025 से 27.12.2025 तक है। इसमें भी वहीं फार्मूला अपनाया गया है, यानी कुल 06 दिन की छुट्टी रहेगी और आगे पीछे रविवार रहेगा। इस समय भी 8 दिन का अवकाश रहेगा। वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश 01.05.2026 से 15.06.2026 तक है। यानी कुल 46 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

Babita Singh has approximately six years of experience working in media, astrology, and religious subjects. She has a strong grasp of topics such as Samudrik Shastra, numerology, Vastu Shastra, Feng Shui, mythological tales, and planetary transits. Additionally, she possesses a solid knowledge of religious scriptures. In her free time, she particularly enjoys reading religious texts, researching them, and sharing accurate information with the public.