मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, इसलिए मुझे इस खिलाड़ी को खुश रखना होगा : रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। यह उनके करियर का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है। ऐसे में उसके लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। इस बीच रोहित शर्मा का एक कमेंट वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं इसलिए उन्हें कप्तान शुभमन गिल को खुश रखना होगा।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

यह बात रोहित ने मजाकिया अंदाज में कही, जिसका फैंस ने खूब लुत्फ उठाया। दरअसल, उनसे वनडे-टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच चुनाव करने को कहा गया था। रोहित शर्मा ने बड़ी ही चतुराई से इसका जवाब दिया और अपने T20I कमबैक पर भी कमेंट किया। बता दें, हिटमैन ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कर दिया था, जबकि वह उस समय अपनी रेड हॉट फॉर्म में थे।

इस सवाल का मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा, ‘दोनों अभी इंडिया के कैप्टन हैं। गिल अभी मेरे कैप्टन हैं, और मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, इसलिए मुझे उन्हें खुश रखना होगा। 2027 WC के बाद, अगर मुझे T20I में वापसी करनी है, तो मुझे श्रेयस को खुश रखना होगा। इसलिए मुझे उन दोनों की जरूरत है।”

रोहित शर्मा की अगला असाइनमेंट न्यूजीलैंड दौरा


वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में 225 रन बनाकर रोहित शर्मा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय रहे थे। अपनी इस फॉर्म को वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा टी20 सीरीज से शुरू हो गया है। 5 मैच की टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी मेजबानों के साथ खेलनी है, जिसमें फैंस को रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली की भी झलक देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि इस सीरीज में भी दोनों दिग्गजों का प्रदर्शन लाजवाब रहेगा।