rohit sharma-नई दिल्ली। रोहित शर्मा क्रिकेट से दूर परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्सर वह वीडियो या फोटो शेयर कर रहे हैं। अब रोहित का एक नया वीडियो सामने आया है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 6 नवंबर 2025 की शाम ऐसा ही एक मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में रोहित शर्मा अपने दोस्तों के साथ शॉक पेन प्रैंक करते हुए नजर आ रहे हैं।
रोहित का नया वीडियो वायरल
वीडियो की शुरुआत में रोहित का कोई करीबी उनकी ओर एक पेन बढ़ाते हुए कहता है- ‘Ro, क्या तुम ऑटोग्राफ दे सकते हो? रोहित दोस्त के हाथ से पेन लेते हैं फिर उसे बड़े ध्यान से देखने के बाद कहते हैं- ये पेन से नहीं, इसमें पता है मेरे को क्या है? अभी मैं तेरे को बताता हूं।’
मैं इसे किसी पर…
रोहित शर्मा आगे करते हुए दिखाई देते हैं कि ‘मैं इसे किसी पर इस्तेमाल करूंगा। वह व्यक्ति जो बहुत बहुत स्पेशल है।’ रोहित इसके बाद अपने एक दोस्त को उस पेन को पकड़ाते हैं और उससे ऑटोग्राफ देने को कहते हैं। इस बीच एक दोस्त उस व्यक्ति से कहते हैं कि कितना फेमस हो गया है।
हालांकि, जैसे ही रोहित का वह दोस्त पेन का बटन दबाकर खोलना चाहता है। उसे करंट सा लगता है। यह देखकर रोहित शर्मा ठहाका लगाकर हंसते हैं और उससे पूछते हैं, क्या हुआ? इसके बाद रोहित मुंबई रणजी टीम के जिम में पहुंचते हैं।
मुंबई के खिलाफ पर किया प्रैंक
यहां खिलाड़ी वर्क आउट कर रहे होते हैं। एक खिलाड़ी को पेन देकर रोहित शर्मा उससे ऑटोग्राफ देने को कहते हैं। उसे भी तेजी से करंट लगता है और पेन उसके हाथ से छूटकर नीचे गिर जाती है। रोहित यह देखकर जोर से ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं।
बता दें कि रोहित शर्मा ने हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए खेला था। रोहित शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला था। रोहित ने आखिरी वनडे मैच में दमदार शतक जड़ा था।
- Viral Video-प्रयागराज की 4 साल की जलपरी को सोशल मीडिया पर मिल रही है तारीफ, देखे वीडियो
- IPL 2026: पंजाब से मिली ‘करारी शिकस्त’ के बाद फूट-फूटकर टूटे हार्दिक पांड्या, MI की लगातार चौथी हार पर कह दी ये 5 बड़ी बातें!
- The Loyal Wait : Why This Dog Refused to Leave a Hospital Entrance for 3 Days
- The Mystery of the Silver River: What One Man Found Inside a Locked Rusted Box
- IPL 2026-राजस्थान से मिली करारी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।