भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 में 48 रन से हरा दिया। इस मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा बयान दिया।
सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आस्ट्रेलिया पर चौथे टी20 मैच में 48 रन से मिली जीत के लिए बल्ले और गेंद से अपने खिलाड़ियों के चतुराई भरे खेल को श्रेय दिया। भारत ने 167 रन बनाने के बावजूद जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढत बना ली है।
सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद क्या कहा?
सूर्यकुमार ने जीत के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि बल्लेबाजों को इसका श्रेय जाना चाहिए। शुभमन और अभिषेक ने जिस तरह से शुरुआत की, उन्हें पता था कि यह 200 या 220 रन वाला विकेट नहीं है। उन्होंने चतुराई से खेला। बल्लेबाजों की तरफ से यह पूरा टीम प्रयास था।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं और गौती भाई (कोच गौतम गंभीर) इस बारे में स्पष्ट हैं कि गेंदबाजों को आक्रामक प्रदर्शन करना होगा। मैदान पर ओस अधिक नहीं थी लेकिन गेंदबाजों ने खुद को जल्दी ढाल लिया।’
ऑलराउंडर्स पर क्या बोले सूर्या?
ऑलराउंडर शिवम दुबे ने दो और वाशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिए। सूर्यकुमार ने कहा, ‘दो तीन ओवर डालने वाले गेंदबाज टीम में होना हमेशा अच्छा रहता है। यह संयोजन हमे रास आता है।’ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने कहा, ‘167 का स्कोर बुरा नहीं था। हम फिनिश लाइन तक नहीं जा सके। भारतीय टीम को इसका पूरा श्रेय जाता है जो विश्व स्तरीय टीम है।’
एशेज सीरीज को देखते हुए आस्ट्रेलिया ने टीम में काफी बदलाव किये थे। प्रमुख खिलाड़ी टी20 सीरीज के आखिरी दो मैच छोड़कर इंग्लैंड के खिलाफ एशेज की तैयारी में लग गए। मार्श ने कहा, ‘आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना चाहते हैं लेकिन एशेज सीरीज आने वाली है। हम अधिक खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे, खासकर इस तरह के दबाव वाले मैच में।’
- Viral Video-प्रयागराज की 4 साल की जलपरी को सोशल मीडिया पर मिल रही है तारीफ, देखे वीडियो
- IPL 2026: पंजाब से मिली ‘करारी शिकस्त’ के बाद फूट-फूटकर टूटे हार्दिक पांड्या, MI की लगातार चौथी हार पर कह दी ये 5 बड़ी बातें!
- The Loyal Wait : Why This Dog Refused to Leave a Hospital Entrance for 3 Days
- The Mystery of the Silver River: What One Man Found Inside a Locked Rusted Box
- IPL 2026-राजस्थान से मिली करारी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।