Rohit Sharma News : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए रोहित शर्मा नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंचे हुए हैं। इस मैच के दौरान रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अंपायर के गलत डिसीजन पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल अंपायर ने इस मैच में दीप्ति शर्मा को गलत आउट दिया था, जिसे देखकर रोहित शर्मा काफी निराश नजर आए।
रोहित शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल
दरअसल भारत की पारी का 37वां ओवर नादिने डी क्लार्क डाल रही थी। इस ओवर की पहली गेंद पर दीप्ति शर्मा ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद और बल्ले के बीच कोई सम्पर्क नहीं हुआ। गेंद सीधे उनके पैड पर जा लगी। इसके बाद साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स ने एलबीडबल्यू के लिए जोरदार अपील की और अंपायर ने बहुत सोचने के बाद उन्हें आउट दिया। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने रिव्यू लिया। रिव्यू में पता चला कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हो रही है। इस गेंद पर भारतीय टीम ने जब रिव्यू लिया उस वक्त स्टैंड में बैठे रोहित शर्मा ने अंपायर के इस फैसले पर अपने अलग रिएक्शन दिया, उनका ये वीडियो सोशल वीडियो पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
43 रन बनाकर आउट हुई दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा की बात करें तो फाइनल मैच में वह 45 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुई। इस दौरान उन्होंने दो चौके और 1 चौके लगाए। उनके अलावा इस मैच में स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए वहीं शैफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर जेमिमा रोड्रिग्ज का बल्ला इस मैच में नहीं चला। जेमिमा ने 37 गेंद में 24 रन तो वहीं हरमनप्रीत कौर ने 20 रन की पारी खेली।
- IND vs ENG Semi-Final: इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों से खतरा है टीम इंडिया को जानिए आकड़ें
- Sanju Samson : संजू सैमसन के खिलाफ ICC उठाएगा सख्त कदम? हेलमेट फेंकने पर मिल सकती है ये सजा
- IND vs WI T20 WC: रोहित शर्मा की बातों ने कर दिया संजू सैमसन को इमोशनल, वेस्टइंडीज को पीटने के बाद सुनाया ‘डगआउट’ का वो अनसुना किस्सा
- Sanju Samsung ke record T20 2026: क्या आपको पता है कब-कब संजू सैमसन बने टीम इंडिया के तारणहार, आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
- T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज से भारत जीता तो सेमीफाइनल में इस खूंखार टीम से भिड़ेगा, जानें

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
