JYNEWS-भारतीय टीम के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल चुके त्रिपुरा के पूर्व ऑलराउंडर राजेश बानिक की पश्चिम त्रिपुरा के आनंदनगर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 40 साल के थे। उनके परिवार में उनके पिता, मां और भाई हैं। उनकी अचानक हुई मौत से राज्य क्रिकेट जगत में मातम पसर गया है।
त्रिपुरा की टीम के लिए फर्स्ट क्लास में बनाए 1400 से ज्यादा रन
राजेश बानिक ने 2002-03 सीजन में त्रिपुरा के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। वह अपने समय में राज्य के टॉप क्रिकेटरों में शामिल थे। उन्होंने 42 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 1469 रन बनाए हैं। इसके अलावा 24 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम पर 378 रन दर्ज हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल रहा है। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 101 रन रहा है। वहीं उन्होंने अपने करियर में कुल 18 टी20 मुकाबले भी खेले, जिसमें उन्होंने 203 रन बनाए।
IPL 2026- रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़कर जाएंगे? वजह जानकर हैरान रहे जायेंगे आप
अच्छी बल्लेबाजी के अलावा राजेश बानिक लेग ब्रेक स्पिन भी करने के लिए फेमस थे। उनके नाम लिस्ट-ए क्रिकेट में कुल 8 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने दो विकेट झटके थे। बाद में जब उन्होंने क्रिकेट खेलना बंद कर दिया। तो उनकी काबिलियत को देखते हुए ही उन्हें राज्य अंडर-19 टीम का सेलेक्टर भी बनाया गया था।
राजेश बानिक इरफान पठान और रायडू के रह चुके साथी
राजेश बानिक का जन्म 12 दिसंबर 1984 को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में हुआ था। ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बानिक ने साल 2000 में भारतीय अंडर-15 टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां अंबाती रायडू और इरफान पठान जैसे प्लेयर्स उनके साथियों में शामिल थे। विजय मर्चेंट ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सीके नायडू ट्रॉफी, एमए चिदंबरम ट्रॉफी जैसे कई टूर्नामेंट में त्रिपुरा की टीम की तरफ से खेला।
राजेश बानिक को दी गई श्रद्धांजलि
अगरतला में बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे त्रिपुरा की सीनियर पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने राजेश बानिक के सम्मान में काली पट्टी बांधी। त्रिपुरा क्रिकेट संघ ने शनिवार को अपने मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी। सचिव सुब्रत डे ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर और अंडर-16 क्रिकेट टीम के सेलेक्टर को खो दिया है। हम स्तब्ध हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
- इन 4 खिलाड़ियों की वापसी के बाद वनडे में मजबूत हो जाएगी टीम इंडिया, जानें
- क्या रोहित शर्मा हो रहे ODI से रिटायर? कप्तान शुभमन गिल ने वनडे के बाद दिया जवाब
- रोहित और कोहली ने रचा इतिहास, इतने मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने
- रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का यू-टर्न,सचिव ने अफवाहों को लेकर दिया बड़ा बयान
- रोहित शर्मा के वनडे करियर का होने जा रहा है अंत? सिलेक्शन कमेटी के इस कड़े रुख के बाद संन्यास की अटकलें तेज

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.