Public Holiday: मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी सरकारी कर्मचारी, सरकारी कार्यालय, विद्यालयों के लिए महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 7 अक्टूबर 2025 को संत महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर पूरे प्रदेश में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।
17 दिसंबर 2024 की होलीडे लिस्ट में किया गया संशोधन
बता दें 17 दिसंबर 2024 को वर्ष 2025 के लिए जारी की गई अवकाश सूची में 7 अक्टूबर को अवकाश शामिल नहीं किया गया था लेकिन अब सरकार ने इसे संशोधित करते हुए आदेश जारी कर दिया है और इस दिन सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित कर दिया है। सरकार का यह निर्णय 7 अक्टूबर को होने वाली महर्षि वाल्मीकि जयंती के महत्व को देखते हुए लिया गया है।
सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल रहेंगे बंद
जारी की गई नई अधिसूचना के मुताबिक 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, सरकारी और गैर सरकारी निजी विद्यालयों तथा सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। इस दिन सरकारी दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे और कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। साथ ही स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थानों में पूरी तरह शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
संत महर्षि वाल्मीकि जयंती पर होंगे विशेष कार्यक्रम
महर्षि वाल्मीकि को भारतीय संस्कृति में महान कवि और रामायण के रचयिता के रूप में जाना जाता है। उनकी जयंती पर पूरे प्रदेश में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर लोग श्रद्धापूर्वक महर्षि वाल्मीकि की पूजा अर्चना करेंगे और उनके आदर्शों को भी याद करेंगे। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारी और विद्यार्थी को अतिरिक्त छुट्टी का लाभ मिला है जिसमें भी महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन में शामिल हो सकेंगे।
दिवाली पर चार दिन की रहेगी छुट्टियां
अक्टूबर के महीने में छुट्टियां ही छुट्टियां मिलेंगी। दशहरा की छुट्टियों के बाद महर्षि वाल्मीकि जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित हुआ है और उसके बाद महिलाओं के लिए 10 अक्टूबर को करवा चौथ के उपलक्ष में अवकाश मिलेगा। वहीं दीपावली के लिए भी छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक प्रदेश में अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी। हालांकि स्थानीय तौर पर अतिरिक्त छुट्टियां भी घोषित की जा सकती हैं। फिलहाल बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में 4 दिन की लगातार छुट्टियां मिलेंगी। दीपावली की लंबी छुट्टियों में छात्र, अभिभावक और सरकारी कर्मचारी त्योहार का भरपूर आनंद ले सकेंगे।

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.