PM Kisan Samman Nidhi Yojana Amount : PM किसान स्कीम (PM किसान सम्मान निधि) के लिए एनरोल किसानों को 2000 रुपये की तीन किस्तों के रूप में सालाना 6000 रुपये मिलते हैं. दिसंबर 2024 में एक पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमिटी ने इस रकम को बढ़ाकर 12000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया था.
क्या सरकार ने PM किसान सालाना पेमेंट को दोगुना करने की इस कमिटी की सिफारिश मान ली है? इस पर 12 दिसंबर 2025 को राज्यसभा में सांसद समीरुल इस्लाम ने सवाल पूछा है. क्या सरकार ने PM किसान पेमेंट को दोगुना करके 12000 रुपये करने की सिफारिश मान ली है? जानें
क्या 12000 रुपये हो गई है पीएम किसान की राशि?
समीरुल इस्लाम ने सवाल पूछा था जिस पर सरकार की तरफ से जवाब दिया गया. आपको बता दें दिसंबर 2024 में सांसद की स्थाई समिति ने सुझाव दिया था कि किसानों को मौजूदा आर्थिक स्थिति देखते हुए 12000 सालाना कर दिया जाए.
इस सवाल पर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने साफ कहा है कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है. यानी पीएम किसान की राशि दुगनी करने की योजना फिलहाल नहीं है. इससे किसानों में फैली अफवाह पर भी विराम लग गया है.
इस्लाम ने यह भी पूछा कि क्या PM किसान स्कीम का लाभ उठाने के लिए किसान ID का रजिस्ट्रेशन जरूरी है? इस पर ठाकुर ने कहा कि जिन 14 राज्यों में किसान रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया है, वहां PM किसान स्कीम के तहत सिर्फ नए रजिस्ट्रेशन के लिए किसान ID जरूरी कर दी गई है. ठाकुर ने कहा कि जिन राज्यों में किसान रजिस्ट्री का काम अभी शुरू नहीं हुआ है, वहां किसान बिना किसान ID के भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
ठाकुर ने उन 14 राज्यों से, जहां किसान रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया है, उन किसानों का डेटा भी दिया जिन्होंने अभी तक किसान ID के लिए रजिस्टर नहीं कराया है.
- Viral Video-प्रयागराज की 4 साल की जलपरी को सोशल मीडिया पर मिल रही है तारीफ, देखे वीडियो
- IPL 2026: पंजाब से मिली ‘करारी शिकस्त’ के बाद फूट-फूटकर टूटे हार्दिक पांड्या, MI की लगातार चौथी हार पर कह दी ये 5 बड़ी बातें!
- The Loyal Wait : Why This Dog Refused to Leave a Hospital Entrance for 3 Days
- The Mystery of the Silver River: What One Man Found Inside a Locked Rusted Box
- IPL 2026-राजस्थान से मिली करारी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।