क्या है PM Dhan-Dhaanya Krishi Yojana
PM Dhan-Dhaanya Krishi Yojana को प्रधानमंत्री ने 11 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया था। इस योजना का मकसद देश के 100 कृषि-आकांक्षी जिलों में खेती की उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाना है। योजना के लिए ₹24,000 करोड़ का प्रावधान है और इसमें 11 मंत्रालयों की 36 केंद्रीय योजनाओं को एक साथ जोड़ा गया है, ताकि किसानों तक हर स्कीम का फायदा एक ही छत से पहुंचे।
एक साल पूरा होने पर दिल्ली में बड़ा आयोजन
योजना की पहली वर्षगांठ पर 12 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के NASC पूसा में राष्ट्रीय समारोह आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। इस आयोजन में 370 से अधिक जिलाधिकारी, प्रगतिशील किसान और कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए। कृषि मंत्री ने कहा कि एक साल में जिलों की औसत स्कोर 18.85 (अप्रैल 2026) से बढ़कर 46.89 (अगस्त 2026) हो गई है — यानी योजना जमीनी स्तर पर नतीजे दे रही है।
जिला रैंकिंग: गया नंबर-1, नागौर-उमरिया टॉप-3 में
- पहला स्थान: गया (बिहार)
- दूसरा स्थान: नागौर (राजस्थान)
- तीसरा स्थान: उमरिया (मध्य प्रदेश)
इन तीन जिलों को विशेष सम्मान दिया गया। इसके अलावा योजना के 6 उद्देश्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 अन्य जिलों को भी सम्मानित किया गया। रैंकिंग का आधार कृषि उत्पादकता, फसल विविधीकरण, सिंचाई विस्तार और किसानों की आय जैसे मानक रहे।
‘खेत बचाओ अभियान’ 22 अक्टूबर से शुरू
कृषि मंत्री ने इस मौके पर ‘खेत बचाओ अभियान’ की घोषणा की, जो 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक देशभर में चलेगा। इस अभियान का फोकस संतुलित उर्वरक उपयोग और मिट्टी के स्वास्थ्य पर होगा, ताकि खेती लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे। किसानों को मृदा परीक्षण और सही खाद के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें
और पढ़ें: UP में किसानों के बच्चों को सालाना ₹60,000 छात्रवृत्ति और PMAY Urban 2.0: 1.93 लाख अतिरिक्त घरों को मंजूरी।

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.