Mukhyamantri Krishak Chhatravritti Yojana: UP में किसानों के बच्चों को ₹60,000 सालाना, सीटें भी दोगुनी

Mukhyamantri Krishak Chhatravritti Yojana: बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत किसानों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में बड़ी बढ़ोतरी की है। अब यह राशि 3,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 5,000 रुपये प्रतिमाह हो गई है, यानी सालाना 36,000 रुपये की जगह अब 60,000 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रत्येक छात्र को साल में 24,000 रुपये अतिरिक्त की मदद मिलेगी।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

सीटें भी हुईं दोगुनी

केवल राशि ही नहीं, सीटों की संख्या भी दोगुनी कर दी गई है। पहले 1,410 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 2,820 हो गई हैं। यह सीटें 11 कृषि विश्वविद्यालयों/संस्थानों और 61 कृषि महाविद्यालयों में उपलब्ध होंगी। यह योजना यूपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (मंडी परिषद) द्वारा संचालित की जाती है।

कौन कर सकता है आवेदन

इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के किसान और खेत मजदूर परिवारों के बच्चों को मिलेगा। स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) में 70 प्रतिशत अंक और स्नातकोत्तर के लिए स्नातक में 70 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले मेधावी छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अब तक का ट्रैक रिकॉर्ड

वित्तीय वर्ष 2017-18 से अब तक इस योजना के तहत 6,454 छात्रों को कुल 22.90 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है। बढ़ी हुई राशि और दोगुनी सीटों के साथ अब और अधिक किसान परिवारों के बच्चे कृषि शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें

और पढ़ें: UP Scholarship: 4.60 लाख छात्रों को 148 करोड़ की छात्रवृत्ति और Mukhyamantri Krishak Uphaar Yojana: लकी ड्रॉ में चाफ कटर।