Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की 67.40 लाख महिलाओं को तोहफा, अमित शाह आज जारी करेंगे 33वीं किस्त

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। mahtari vandan yojana की 33वीं किस्त आज (3 नवंबर 2026) शाम करीब 5:30 बजे जारी होगी। नवा रायपुर में राज्योत्सव समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 67,40,410 महिलाओं के खातों में ₹632.63 करोड़ (632,63,67,750 रुपये) DBT के जरिए ट्रांसफर किए जाएंगे।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

33वीं किस्त की डिटेल

इस बार 67,33,502 ई-केवाईसी पूर्ण लाभार्थियों के साथ नियद नेल्लानार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं (जिनकी 13वीं किस्त बनेगी) को भी राशि मिलेगी। 32 किस्तों में अब तक ₹20,717.87 करोड़ वितरित किए जा चुके हैं; 33वीं किस्त के बाद कुल राशि करीब ₹21,350.50 करोड़ हो जाएगी।

योजना की जानकारी

महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू है, जिसमें पात्र महिलाओं को ₹1,000/माह की सहायता मिलती है। पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी। आवेदन और जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in है।

पात्रता

छत्तीसगढ़ की निवासी विवाहित/विधवा/परित्यक्ता महिलाएं (आयु व आय सीमा नियमानुसार) इस योजना के लिए पात्र हैं। e-KYC पूर्ण होना अनिवार्य है — बिना e-KYC के भुगतान अटक सकता है।

यह भी पढ़ें: PM Kisan 24th Installment: ₹18,680 करोड़ जारी और Lakhpati Didi Yojana: नीमच की महिलाओं को लाभ