KKR-IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक टीम के स्टार ऑलराउंडर हर्षित राणा इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हर्षित को टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया था लेकिन चोट के चलते उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. फ्रेंचाइजी की तरफ से अभी हर्षित की जगह किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.
टी20 वर्ल्ड कप से पहले लगी थी चोट
हर्षित राणा टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा थे लेकिन साउथ अफ्रीका के साथ हुए वॉर्म अप मैच में उनके घुटने में चोट लग गई थी. इसके बाद उनको पूरे टूर्नामेंट में बाहर होना पड़ा था और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था. टी20 विश्व कप के दौरान हर्षित ने अपने घुटने की सफल सर्जरी करवाई और फिलहाल वो रिहैब से गुजर रहे हैं. पहले जानकारी सामने आ रही थी कि इंजरी के चलते वो आईपीएल के कुछ हिस्से से बाहर रहेंगे लेकिन अब उनके पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने खबर सामने आ रही है. पिछले 2 सीजन में खेलते हुए वो टीम के लिए 34 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
कोलकाता के लिए बढ़ी मुसीबत
हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक अहम ऑलराउंडर हैं. बीते साल में उन्होंने टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई है. उनका टूर्नामेंट से बाहर होने से फ्रेंचाइजी के लिए टेंशन जरूर बढ़ गई है. इससे पहले टीम बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भी रिलीज कर चुकी है. हालांकि, उनकी जगह टीम ने जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुज़ारबानी को स्क्वॉड में शामिल किया है. वो पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ आईपीएल का हिस्सा बनेंगे. केकेआर की तरफ से अभी तक हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है.

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
