IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पीछो हो गई है. वहीं दूसरे मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है. टीम के स्टार खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. वो खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर से आने वाले फिरकी गेंदबाज परवेज रसूल हैं.
स्टार खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए परवेज रसूल ने माना कि टीम इंडिया के लिए खेलना गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि मैंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. जाहिर है, भारत के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे गौरवशाली पल था. जम्मू-कश्मीर से होने के बावजूद, जो क्रिकेट के लिए ज्यादा जाना-पहचाना नहीं था, मैंने दो मौकों (2013-14 और 2017-18 में) में रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ ट्रॉफी जीती , और अपने क्षेत्र से भारत और आईपीएल दोनों में खेलने वाला पहला खिलाड़ी बना. मुझे खेल में योगदान देकर अच्छा लग रहा है.
साल 2014 में किया डेब्यू
परवेज ने भारत के लिए साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले गए वनडे मैच में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2017 में भारत के लिए टी-20 डेब्यू किया. परवेज भारत के लिए केवल 1 वनडे और 1 टी-20 मैच ही खेल पाए. इस दौरान उन्होंने वनडे में 2 विकेट और टी-20 में 1 विकेट ही अपने नाम किया. लगभग 8 साल पहले उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच खेला.
36 साल के रसूल का घरेलू करियर शानदार रहा है. उन्होंने 95 फर्स्ट क्लास मैच में 352 विकेट झटके हैं, जबकि 164 लिस्ट A मैच में इस खिलाड़ी ने 221 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं 71 टी-20 मैच में उन्होंने 60 विकेट झटके हैं.
- Bulgaria Wins Eurovision Song Contest
- Dutton Ranch -The wait is finally over, but fans are already demanding more!
- “Yellowstone has been a huge part of my life. It’s awesome,” Finn Little
- ‘Dutton Ranch’ Series Premiere Episodes: Craziest Moments and Burning Questions
- Jimmy Kimmel questions Stephen Colbert’s fans over their subscription after Late Show cancellation

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।