Ath Udyam Yojana: छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को बिजनेस बढ़ाने का सुनहरा मौका, 31 अक्टूबर तक आवेदन

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को अपने छोटे व्यवसायों को सफल उद्यम में बदलने का अवसर मिलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (FED) की संयुक्त पहल Ath Udyam Yojana के तहत महिला उद्यमियों को व्यवसाय विकास का प्रशिक्षण, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने में सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम के लिए अब तक पूरे राज्य से एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इच्छुक पात्र महिलाएं 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

कितनी महिलाओं का होगा चयन, क्या मिलेगा

राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के मौजूदा छोटे व्यवसायों को व्यवस्थित, लाभकारी और विस्तार योग्य उद्यमों के रूप में विकसित करना है। कार्यक्रम के शुरुआती चरण में आवेदन और पात्रता के मूल्यांकन के आधार पर 250 महिला उद्यमियों का चयन किया जाएगा। चयनित महिलाओं को 64 घंटे का चरणबद्ध व्यवसाय विकास प्रशिक्षण मिलेगा। इसके अलावा, एक वर्ष तक विशेषज्ञों से परामर्श, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और क्षेत्रीय स्तर पर सहायता प्राप्त करने के अवसर दिए जाएंगे। Pm Kisan 24th Installment Eligibility Verification 31 Lakh Farmers

कौन से व्यवसाय होंगे पात्र

कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-कृषि व्यवसाय संचालित करने वाली महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खाद्य प्रसंस्करण, सिलाई, वस्त्र निर्माण, हस्तशिल्प, हथकरघा, वनोपज का मूल्य संवर्धन, स्थानीय उत्पाद निर्माण, पैकेजिंग और सेवा आधारित व्यवसायों से जुड़ी महिलाएं इसके माध्यम से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल विकसित कर सकती हैं। प्रशिक्षण में लागत-मुनाफे की गणना, उत्पाद की गुणवत्ता, पैकेजिंग-ब्रांडिंग, वित्तीय प्रबंधन और बाजार तक पहुंच जैसे विषय शामिल होंगे।

कौन कर सकता है आवेदन

इस कार्यक्रम के लिए स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाएं और उनसे जुड़े परिवारों की महिला उद्यमी आवेदन कर सकती हैं। विशेष रूप से ऐसी महिलाओं को अवसर दिया जाएगा, जो पहले से कोई गैर-कृषि व्यवसाय चला रही हैं और उसका विस्तार करना चाहती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू की गई यह पहल ‘आजीविका से उद्यमिता की ओर’ की अवधारणा पर आधारित है। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 सितंबर 2026 को की थी। इच्छुक महिलाएं 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करें। Bihar Krishi Input Anudan 2026