Acer TravelLite TL44-53M-G2 भारत में लॉन्च: 85,990 रुपये से शुरू, Intel Core Ultra Series 3 चिपसेट वाला बिजनेस लैपटॉप

एसर ने भारत में अपना नया बिजनेस लैपटॉप लॉन्च किया है। Acer TravelLite TL44-53M-G2 की शुरुआती कीमत 85,990 रुपये रखी गई है। यह 14 इंच का एंटरप्राइज लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर और Intel vPro प्लेटफॉर्म के साथ आता है, जो बिजनेस यूजर्स और IT टीमों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

लैपटॉप में 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले (1920×1200, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो) मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 300 निट्स तक है। यह Intel Core Ultra 5 और Core Ultra 7 के कई कॉन्फिगरेशन विकल्पों में उपलब्ध है। Intel vPro प्लेटफॉर्म हार्डवेयर-लेवल सिक्योरिटी और IT एडमिनिस्ट्रेटर्स के लिए रिमोट मैनेजमेंट की सुविधा देता है।

मेमोरी, स्टोरेज और डिजाइन

लैपटॉप में 2 SODIMM स्लॉट के साथ अधिकतम 64GB ड्यूल-चैनल DDR5 RAM (5600MHz तक) का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज के लिए दो M.2 SSD स्लॉट हैं, जिसमें 2TB तक PCIe Gen 4 SSD लगाई जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम में Windows 11 Home, Windows 11 Pro और Linux के विकल्प मिलते हैं।

बैटरी और सुरक्षा

डिजाइन के लिहाज से यह 17.7mm पतला और 1.38kg वजन वाला मेटल बॉडी लैपटॉप MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है और 180-डिग्री हिंज दिया गया है। 60Wh बैटरी से 12 घंटे तक का HD वीडियो प्लेबैक मिलने का दावा है। वीडियो कॉलिंग के लिए 720p, 1080p या 5MP IR वेबकैम विकल्प, प्राइवेसी शटर, TPM 2.0, फिंगरप्रिंट रीडर और स्पिल-रेजिस्टेंट कीबोर्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लैपटॉप Amazon.in समेत एसर के कमर्शियल और एंटरप्राइज चैनलों के जरिए बिकेगा। Intel Core Ultra laptops 2026 Nothing Os 5 0 Stable Update Phone 3 Android 17