Suryakumar Yadav –नई दिल्ली। भारतीय टीम ने मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया, लेकिन उसके बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल की खराब फॉर्म पर चर्चा नहीं रुक रही है. फैंस लगातार इन दोनों ही खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं. धर्मशाला टी20 मैच जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी फॉर्म को लेकर खुलकर बात की है.
अपनी खराब फॉर्म को लेकर बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव
टी20आई कप्तान में कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में सूर्या ने 3 मैचों में सिर्फ 29 रन ही बनाए हैं. इसके बारे में धर्मशाला टी20 के पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में उनसे सवाल किया गया.
जिसके जवाब में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘बात यह है कि मैं नेट में शानदार बल्लेबाजी कर रहा हूं. मैं अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास कर रहा हूं और जब मैच आएगा, जब रन बनाने होंगे, तो वे जरूर बनेंगे. लेकिन हां, मैं रन बनाने की कोशिश कर रहा हूं, आउट ऑफ फॉर्म नहीं हूं, लेकिन रन बनाने से बार-बार चूक रहा हूं. मुझे लगता है कि हम आज रात इस जीत का आनंद लेंगे. हम आज रात जीत का जश्न मनाएंगे. हम कल लखनऊ पहुंचकर बैठेंगे और फिर देखेंगे कि इस मैच में क्या हुआ और उस पर चर्चा करेंगे.’
टीम की धमाकेदार वापसी पर बोले कप्तान सूर्या
मुल्लांपुर टी20 मैच में हार के बाद कमबैक को लेकर बोलते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है. सीरीज में वापसी करना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है और हमने भी वही किया, हम बुनियादी बातों पर वापस लौटना चाहते थे. वही चीजें करना चाहते थे जो हम कटक में कर रहे थे और परिणाम हमारे पक्ष में रहे. देखिए, चंडीगढ़ में खेले गए मैच से हमने बहुत कुछ सीखा. गेंदबाजों ने एक साथ बैठकर चर्चा की, हमारी टीम मीटिंग भी अच्छी रही. हम अभ्यास सत्र के लिए आए और वही चीजें करने की कोशिश की जो हमने कटक में की थी. हम बुनियादी बातों पर वापस लौटे. हमने बहुत सारी नई चीजें करने की कोशिश नहीं की, लेकिन मुझे लगता है कि उस समय बुनियादी बातें बहुत महत्वपूर्ण थीं.’
- Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की हदें पार, VIDEO देख यूजर्स करने लगे ट्रोल
- IPL 2026 के इन मैंचों में नजर आयेंगे रोहित, विराट और धोनी, देखे शेड्यूल
- IPL 2026 के शेड्यूल जारी, जानें किस टीम का किस के साथ होगा मैंच
- Gautam Gambhir on 2027 World Cup – गौतम गंभीर ने आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
- IPL 2026 Schedule : 12 मार्च को जारी होगा IPL के 19वें सीजन का शेड्यूल, जानें कब और किन टीमों के बीच होगा पहला महामुकाबला

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
