Lionel Messi Event : कोलकाता से टूर की शुरू हुआ और हजारों की तादात में फैंस आए थे. हालांकि, मेसी कार्यक्रम से बेहद जल्दी निकल गए और इसी वजह से जबरदस्त हंगामा हो रहा है. मेसी को देखने के लिए फैंस में बहुत उत्साह था और सभी चाहते थे कि वो अपने सभी प्रशंसकों का अभिवादन करें. हालांकि, वो कुछ समय के लिए आए और फैंस उनकी अपीयरेंस से खुश नहीं थे. इसी वजह से स्टेडियम में भारी बवाल हो रहा है.
लियोनेल मेसी के इवेंट में खूब बवाल
लियोनेल मेसी के इंडिया टूर के लिए सभी में उत्साह था और लोगों ने हजारों-लाखों रूपये फुटबॉल दिग्गज की एक झलक देखने के लिए दिए. इंडिया टूर के पहले इवेंट का आयोजन कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुआ था. मेसी रात में ही कोलकाता पहुंच गए थे और सुबह उन्हें देखने के लिए स्टेडियम में हजारों लोग आए. हालांकि, मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए स्टेडियम में नजर आए और इसके बाद चले गए.
फैंस को ये चीज पसंद नहीं आई और इसी कारण उनका गुस्सा फूटा. मेसी के जाने के बाद दर्शकों ने खूब बवाल मचाया और बोतलें स्टेडियम में फेंकना शुरू कर दिया. उन्होंने कुर्सियां भी तोड़ दी. सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी उन्हें संभालना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया. मेसी का इतने कम समय तक नजर आना सही मायने में खराब बात है.
मेसी के इंडिया टूर इवेंट पर क्या बोला फैन?
सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर फैंस का इंटरव्यू लिया गया. इसी बीच एक प्रशंसक ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘ये बेहद खराब इवेंट रहा. वो सिर्फ 10 मिनट के लिए आए. सभी नेता और लीडर्स ने उन्हें घेर लिया. हम कुछ नहीं देख पाए. उन्होंने एक भी किक या पेनल्टी नहीं लगाई. उन्होंने बोला था कि वो शाहरुख खान को भी लेकर आएंगे. वो किसी नहीं लेकर आए. मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए आए और चले गए. इतना सारा पैसा, भावनाएं और समय खराब हो गया. हम कुछ नहीं देख पाए.’
- IPL 2026 : धाकड़ बैटिंग के बावजूद SRH की ये 3 कमजोरियां बन सकती हैं सबसे बड़ा सिरदर्द
- KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुआ बाहर!
- IPL के मैंचों की टाइमिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने कितने बजे शुरू होंगे मैंच
- Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की हदें पार, VIDEO देख यूजर्स करने लगे ट्रोल
- IPL 2026 के इन मैंचों में नजर आयेंगे रोहित, विराट और धोनी, देखे शेड्यूल

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
