नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को जहां टीम इंडिया ने 17 रनों से अपने नाम किया था तो वहीं रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच को अफ्रीकी टीम 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इसी के साथ अब ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है, जिसमें तीसरे वनडे मैच सीरीज के विजेता का फैसला करेगा। वहीं रायपुर वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल हार के बाद काफी निराश नजर आए जिसमें उन्होंने अपने बयान में टॉस हारना भी एक बड़ा कारण बताया।
ओस के चलते गेंदबाजी करना काफी मुश्किल था
केएल राहुल ने रायपुर वनडे मैच में टीम इंडिया की हार के बाद ब्रॉडकास्टर को दिए अपने बयान में कहा कि दूसरी पारी में यहां पर ओस के चलते गेंदबाजी करना काफी मुश्किल था। मैं अंपायर्स का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने गेंद को बदलने का फैसला लिया। मैं खुद को कोस रहा हूं कि मुझे टॉस नहीं हारना चाहिए था क्योंकि ओस के चलते उसकी काफी अहम भूमिका थी। 350 का स्कोर काफी अच्छा लग रहा था, लेकिन ड्रेसिंग रूम में हमारी बातचीत हो रही थी कि हमें गेंदबाजों को यहां पर 20 से 25 रन एक्सट्रा देने चाहिए थे। वहीं हमने फील्डिंग में भी कुछ गलतियां की जिससे अफ्रीकी बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी हुई।
मैं पहले इस मैच में 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने वाला था
टीम इंडिया की तरफ से रायपुर वनडे मैच में 2 शतकीय पारी देखने को मिली, जिसमें एक जहां विराट कोहली के बल्ले से आई तो वहीं दूसरी शतकीय पारी रुतुराज गायकवाड के बल्ले से देखने को मिली। केएल राहुल ने अपने बयान में इन दोनों का जिक्र करने के साथ उनकी तारीफ की जिसमें रुतुराज को लेकर कहा कि उन्होंने स्पिनर्स के सामने काफी तेजी के साथ रन बनाए जिससे हमें एक्सट्रा 20 रन मिले, लेकिन निचले क्रम में हमें और योगदान देने की जरूरत थी। पहले मैं इस मैच में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने वाला था, लेकिन कोहली और रुतुराज के बीच हुई शानदार साझेदारी के चलते मुझे नंबर-5 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने के बाद मेरा आत्मविश्वास काफी बेहतर भी था और इसलिए नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए आना मुझे अच्छा भी लगा।
- IPL के मैंचों की टाइमिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने कितने बजे शुरू होंगे मैंच
- Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की हदें पार, VIDEO देख यूजर्स करने लगे ट्रोल
- IPL 2026 के इन मैंचों में नजर आयेंगे रोहित, विराट और धोनी, देखे शेड्यूल
- IPL 2026 के शेड्यूल जारी, जानें किस टीम का किस के साथ होगा मैंच
- Gautam Gambhir on 2027 World Cup – गौतम गंभीर ने आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
