ICC ODI Rankings 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग की लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टॉप पर मौजूद है और दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल मौजूद हैं। ICC की बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में रोहित शर्मा 781 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है, वहीं डेरिल मिचेल 766 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। ICC द्वारा जारी ताजा आंकड़े में मौजूदा कप्तान शुभमन गिल से लेकर विराट कोहली भी टॉप 5 में बने हुए। वहीं, 9वें स्थान पर श्रेयस अय्यर है।
रोहित शर्मा 781 अंकों के साथ टॉप पर
ICC की बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में रोहित शर्मा 781 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है। हालांकि कुछ समय पहले वो डेरिल मिचेल से पीछे थे, लेकिन अब वो आगे निकल चुके हैं। आपको बता दें कि अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित ने आखिरी मैच में नाबाद 121 रनों की शानदार पारी खेली थी।
शुभमन गिल चौथे नंबर पर
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी रैंकिंग में भारत के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बरकरार है। वो 745 अंकों के साथ चौथे नंबर पर बरकरार है। शुभमन गिल, फिलहाल कोलकाता टेस्ट में लगी चोट के कारण आराम दिया गया है। आपको यह भी बता दें कि 764 अंकों के साथ 3 नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान मौजूद है।
विराट कोहली पांचवें नंबर पर
ICC की बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत का स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी शामिल है। जी हां, विराट कोहली 725 अंकों के साथ 5वें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, छठे स्थान पर 722 अंकों के साथ पाकिस्तान के बाबर आजम मौजूद है। वही, 9वें नंबर पर श्रेयस अय्यर और 16वें नंबर पर केएल राहुल मौजूद है।
- IPL 2026: महासंग्राम से पहले अभिषेक शर्मा की कुंडली देखकर ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, खुशी से झूम उठे फैंस!
- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए बड़ी खबर, संजू सैमसन की कुंडली देखकर ज्योतिषी ने कर दी बहुत बड़ी भविष्यवाणी!
- IPL 2026: क्या ‘हिटमैन’ के बल्ले से आएगा तूफान? रोहित शर्मा की कुंडली देखकर ज्योतिषी ने कर दी बहुत बड़ी भविष्यवाणी!
- IPL 2026 : धाकड़ बैटिंग के बावजूद SRH की ये 3 कमजोरियां बन सकती हैं सबसे बड़ा सिरदर्द
- KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुआ बाहर!

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
