Smriti Mandhana and Palash Muchhals : भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई थी. हल्दी, मेहंदी, संगीत जैसे फंक्शंस की तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आ रहे थे. मगर, 23 नवंबर यानि रविवार को खबर आई है कि मंधाना और पलाश की शादी मेडिकल इमरजेंसी की वजह से टल गई है. बताया जा रहा है कि मंधाना के पिता को हार्ट अटैक आया है, जिसके चलते शादी तय तारीख यानि 23 नवंबर को अब नहीं होगी.
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी क्यों टली?
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टलने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि रविवार को मंधाना के पिता को सुबह-सुबह हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां, मंधाना का पूरा परिवार और दोस्त मौजूद थे, उस फार्महाउस से एक एंबुलेंस को निकलते देखा गया था. उसके बाद स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने कंफर्म कर दिया है कि 23 नवंबर को ये शादी नहीं होगी. स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को अभी अस्पताल में ही रहना पड़ेगा.
मैनेजर ने कहा, ‘आज सुबह जब स्मृति मंधाना के पापा ब्रेकफास्ट कर रहे थे, उनकी तबियत खराब होने लग गई थी. थोड़ी देर हमने इंतजार किया, लेकिन उनकी हालत सुधरने के बजाए बिगड़ने लगी, तो हमने सोचा की रिस्क नहीं लेते हैं और हमने तुरंत एंबुलेंस बुलाई. उन्हें अस्पताल ले गए और अभी वह अस्पताल में अंडर ऑब्जर्वेशन हैं. तो स्मृति मंधाना ने डिसाइड किया कि, जब तक उनके पिता ठीक नहीं हो जाते हैं, तब तक के लिए शादी को पोस्टपोन कर दिया.
- IPL 2026: महासंग्राम से पहले अभिषेक शर्मा की कुंडली देखकर ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, खुशी से झूम उठे फैंस!
- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए बड़ी खबर, संजू सैमसन की कुंडली देखकर ज्योतिषी ने कर दी बहुत बड़ी भविष्यवाणी!
- IPL 2026: क्या ‘हिटमैन’ के बल्ले से आएगा तूफान? रोहित शर्मा की कुंडली देखकर ज्योतिषी ने कर दी बहुत बड़ी भविष्यवाणी!
- IPL 2026 : धाकड़ बैटिंग के बावजूद SRH की ये 3 कमजोरियां बन सकती हैं सबसे बड़ा सिरदर्द
- KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुआ बाहर!

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
