साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर प्लेयर्स को मौका मिला है। वहीं कप्तान केएल राहुल को बनाया गया है।
केएल राहुल
भारतीय क्रिकेट टीम अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। अब इसके लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई है। स्क्वाड में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की लंबे समय बाद वापसी हुई है।
केएल राहुल पहले भी कर चुके हैं भारतीय टीम की कप्तानी
भारतीय टीम के नियमित वनडे कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ गर्दन में ऐंठन का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। फिर वह इसी कारण से दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। अब उनकी जगह कप्तानी केएल राहुल को मिली है। राहुल पहले भी टीम के लिए वनडे में यह भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने 12 वनडे मैचों में टीम के लिए कप्तानी की है, जिसमें से 8 में जीत दर्ज की है और चार में हार का सामना करना पड़ा है।
बुमराह को दिया गया रेस्ट
भारतीय स्क्वाड में श्रेयस अय्यर को भी मौका नहीं दिया गया है। वह अभी चोट से उबर रहे हैं। अब उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में तिलक वर्मा को चांस दिया जा सकता है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे से रेस्ट दिया गया है। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बुमराह अभी टी20 क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं। वहीं भारतीय-ए टीम के लिए अच्छी फॉर्म दिखाने वाले रुतुराज गायकवाड़ को वापस टीम में मौका दिया गया है।
रांची के मैदान पर होगा पहला वनडे मुकाबला
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 30 दिसंबर को रांची के मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के मैदान पर होगा। वहीं सीरीज का आखिरी और तीसरा वनडे मैच विशाखापट्टनम में 6 दिसंबर को होगा।
भारत की ODI टीम:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.