India vs South Africa : साउथ अफ्रीका की सीरीज से पहले रांची पहुंचे रोहित शर्मा, इन खिलाड़ियों के साथ मचाया गदर

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होना है। सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। पहले मैच में अब ज्यादा वक्त नहीं है, इसलिए खिलाड़ी अब रांची पहुंचना शुरू हो गए हैं। जल्द ही सभी खिलाड़ी एकजुट होकर अपनी तैयारी करेंगे। इस बीच एक खिलाड़ी तो डोमेस्टि​क क्रिकेट में अपनी टीम का साथ छोड़कर सीधा रांची पहुंच गया है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

रांची में 30 नवंबर को खेला जाएगा पहला वनडे मैच
रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा। इसमें अब ज्यादा वक्त नहीं हैं। जो खिलाड़ी अभी हाल ही में भारत के लिए टेस्ट खेल रहे थे, वो सीधे रांची ही पहुंच रहे हैं। विराट कोहली लंदन से दो ही दिन पहले भारत आए और उसके बाद रांची पहुंच गए। उनके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, ​जिसमें वे अपनी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी रांची पहुंचे और तैयारी शुरू कर दी। इसके साथ ही रुतुराज गायकवाड भी रांची पहुंच चुके हैं। एक दिन पहले तक वे भारत के डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे, लेकिन अब टीम का साथ छोड़कर रांची में हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी छोड़कर गायकवाड पहुंचे रांची
रुतुराज गायकवाड़ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी कर रहे थे। 26 नवंबर यानी बुधवार को वे कोलकाता में थे और जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए मैच में महाराष्ट्र की कप्तानी कर रहे थे। लेकिन अगले ही दिन यानी 27 नवंबर को रांची पहुंच गए। जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए मैच में गायकवाड तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। हालांकि वे ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और आठ बॉल पर छह रन बनाकर आउट हो गए। इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर के खिलाफ उनकी टीम महाराष्ट्र मैच भी हार गई।

गायकवाड के पहला मैच खेलने पर सस्पेंस
बीसीसीआई की ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। इसमें रुतुराज गायकवाड का नाम पहले से था। यानी गायकवाड को पहले से पता था कि उन्हें एक मैच खेलकर टीम के साथ जुड़ने रांची जाना है। गायकवाड पहुंच तो रांची गए हैं, लेकिन ये अभी कहना मुश्किल है कि क्या वे खेल पाएंगे कि नहीं। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय पारी का आगाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में गायकवाड को कहां मौका मिलेगा, ये देखना होगा। अगर वे रांची में नहीं खेले तो सैयद मुश्ताक अली तो मिस करेंगे ही, साथ टीम इंडिया के लिए भी नहीं खेल पाएंगे। गायकवाड ने करीब दो साल से भारत के लिए कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है।