रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने 1 नवंबर 2025 (शनिवार) को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शुक्रवार को आधिकारिक आदेश जारी किया है।
सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद
आदेश के अनुसार, राज्य स्थापना दिवस पर सभी सरकारी, गैर-सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। हाल ही में दिवाली और छठ पर्व की छुट्टियां खत्म हुई थीं, ऐसे में अब एक और अवकाश मिलने से बच्चों में खुशी का माहौल है।
सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी, बैंक रहेंगे खुले
GAD के आदेश के मुताबिक, 1 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालयों में भी स्थानीय/सामान्य अवकाश रहेगा। हालांकि, बैंक खुले रहेंगे ताकि वित्तीय लेनदेन प्रभावित न हो।
राज्य स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम
राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में स्थापना दिवस के अवसर पर विविध सांस्कृतिक और सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
- KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुआ बाहर!
- IPL के मैंचों की टाइमिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने कितने बजे शुरू होंगे मैंच
- Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की हदें पार, VIDEO देख यूजर्स करने लगे ट्रोल
- IPL 2026 के इन मैंचों में नजर आयेंगे रोहित, विराट और धोनी, देखे शेड्यूल
- IPL 2026 के शेड्यूल जारी, जानें किस टीम का किस के साथ होगा मैंच

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
