Yogi Adityanath News: केरल की अरुंधति ने CM को भेजा 2 पेज का पत्र, शादी में आने का न्योता

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो ने केरल की अरुंधति की जिंदगी का नजरिया बदल दिया। बचपन में आंसुओं को अपनी कमजोरी समझने वाली अरुंधति ने उस वीडियो से सीखा कि भावुक होना कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को स्वीकार करने का साहस है। अब विवाह के नए अध्याय की शुरुआत से पहले उन्होंने अपने प्रेरणास्रोत को हाथ से लिखा दो पेज का पत्र भेजा है।

ताजे अपडेट पाने के लिये हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

शादी का न्योता और कृतज्ञता का भाव

पत्र में अरुंधति ने सीएम योगी को अपने विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपती को आशीर्वाद देने का आग्रह किया है। पत्र में शादी का न्योता है, पर उससे भी ज्यादा है — सीएम के प्रति गहरी कृतज्ञता का भाव। अरुंधति ने लिखा है कि यदि सीएम के लिए समारोह में पहुंचना संभव न हो, तो उनका शुभकामना संदेश और आशीर्वाद भी उनके लिए अनमोल होगा।

भाई ने दिखाया था योगी का वीडियो

अरुंधति ने पत्र में बचपन की उस मनःस्थिति को साझा किया है, जब छोटी-छोटी बातों पर भावुक होकर रो पड़ना उन्हें खुद अपनी कमजोरी लगता था। दोस्त समझाते थे कि मजबूत बनने के लिए भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। इसी दौरान उनके चचेरे भाई ने उन्हें योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो दिखाया, जिसमें योगी काफी भावुक थे। भाई ने समझाया — योगी जैसा बनो, भावुक होते हुए भी अत्यंत मजबूत।

भावुकता को माना संवेदना की शक्ति

इस अनुभव से अरुंधति को नई दृष्टि मिली। उन्होंने समझा कि आंसू किसी व्यक्ति की कमजोरी का प्रमाण नहीं होते। जिस भावुकता को वह अपनी कमी मानने लगी थीं, उसे अब वह अपनी सहज मानवीय संवेदना के रूप में देखती हैं। पत्र में अरुंधति ने लिखा है, “मेरे लिए आप एक नेता से कहीं बढ़कर हैं। मैंने आपको हमेशा एक बड़े भाई की तरह देखा है, जिसकी यात्रा ने मुझे हिम्मत और प्रेरणा दी है।”

बता दें कि अरुंधति और राहुल का विवाह 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा स्थित ग्रीन पार्क कन्वेंशन सेंटर में होगा।

यह भी पढ़ें: Bank Holiday News: तीन दिन बंद रहेंगे बैंक और Railway Bonus 2026: 78 दिन का बोनस फॉर्मूला