रांची: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का रोमांच 30 नवंबर से शुरू हो रहा है. सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरेंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा. वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमें टेस्ट सीरीज में भी एक-दूसरे से टकराई थी, जिसमें मेजबान टीम का सूपड़ा साफ हो गया था. ऐसे में अब जरूरी है कि टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार का बदला लें और रांची में जीत के साथ अपने वनडे अभियान की शुरुआत करें.
बता दें कि टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में लगभग सभी नए खिलाड़ी थे. अनुभव के नाम पर ऋषभ, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ही थे, लेकिन वनडे सीरीज में विराट कोहली जैसे धाकड़ बल्लेबाज टीम इंडिया के स्क्वाड में हैं, जिनका बल्ला रांची में आग की तरह धधकता है. रांची दुनिया के उन गिने-चुने वेन्यू में से एक है जहां पर विराट कोहली ने गेंदबाजों को जमकर धोया है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है, रांची में विराट कोहली का वनडे में रिकॉर्ड.
कैसा है रांची में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड?
विराट कोहली के रांची में वनडे रिकॉर्ड की बात की जाए तो वह बहुत ही शानदार है. विराट कोहली टीम इंडिया के लिए रांची में अब तक कुल पांच मैच खेले हैं, जिसकी चार पारियों में उनका औसत करीब 96 का है. यानी इस औसत से साफ पता चलता है कि विराट ने रांची में अपनी हर पारी में बड़ा स्कोर किया है. वनडे की चार में विराट कोहली ने यहां 384 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. ऐसे में एक बार फिर फैंस को उम्मीद है कि वो धोनी के घर में अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाएंगे.
क्या है वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड-
केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.
- Blood Test May Reveal Brain Injuries That CT Scans Miss, Early Research Suggests
- SpaceX Ties California Annual Launch Record With October 23 Starlink Flight
- Hawks Rout Hornets 128-81 in Charlotte as Turnovers Doom Home Side
- HCLTech Recruitment 2026: Fresher Jobs, AMP Salary Bands, TechBee and How to Apply
- Grizzlies Storm Back With 17-0 Run to Beat Warriors 111-108 as Boozer Delivers

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.