Team India Squad for U19 Asia Cup 2025 : सीनियर मेंस और वुमेंस एशिया कप के बाद अब अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए मंच सज चुका है. दुबई में होने वाले U19 एशिया कप का आगाज 12 दिसंबर को होगा और इसका फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाएगा. एशिया कप के लिए BCCI की जूनियर कमिटी ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.
इस टीम में 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. हालांकि, वैभाव को कप्तान नहीं बनाया गया है. टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है, जबकि विहान मल्होत्रा उपकप्तान होंगे.
आयुष म्हात्रे होंगे टीम इंडिया के कप्तान
अंडर 19 एशिया कप 2025 के लिए वैभव सूर्यवंशी को बतौर ओपनर शामिल किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि 18 साल के आयुष म्हात्रे की उम्र कप्तानी के हिसाब से फिट बैठती है, जबकि वैभव अभी सिर्फ 14 साल के हैं, इसलिए उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं दी गई. वहीं, टीम में वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह और युवराज गोहिल जैसे खिलाड़ियों को भी चुना गया है. इनके अलावा, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल और एरॉन जॉर्ज को भी टीम में जगह मिली है. हालांकि, टूर्नामेंट में एक बार फिर सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. देखना दिलचस्प होगा कि यह 14 साल का खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करता है.
इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. बाकी दो टीमों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं. वहीं, दूसरे ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और एक क्वालीफायर टीम होगी. भारत अपना पहला मैच 12 दिसंबर को खेलेगा, जिसकी विरोधी टीम अभी तय नहीं हुई है. इसके बाद 14 दिसंबर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. अगर दोनों टीमें आगे बढ़ीं, तो नॉकआउट में भी इनकी भिड़ंत होने के पूरे चांस हैं.
अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम स्क्वॉड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज.
स्टैंडबाय: राहुल कुमार, हेमचूडेशन जे, बीके किशोर, आदित्य रावत.
- इन 4 खिलाड़ियों की वापसी के बाद वनडे में मजबूत हो जाएगी टीम इंडिया, जानें
- क्या रोहित शर्मा हो रहे ODI से रिटायर? कप्तान शुभमन गिल ने वनडे के बाद दिया जवाब
- रोहित और कोहली ने रचा इतिहास, इतने मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने
- रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का यू-टर्न,सचिव ने अफवाहों को लेकर दिया बड़ा बयान
- रोहित शर्मा के वनडे करियर का होने जा रहा है अंत? सिलेक्शन कमेटी के इस कड़े रुख के बाद संन्यास की अटकलें तेज

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.