Team India Possible Changes : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. 15 फरवरी 2026 यानी आज ये दोनों देश आमने-सामने आने वाले हैं. कोलंबो में इस मैच का आयोजन होगा. भारतीय टीम का रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार है और वो कोलंबो में भी जीत के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया भले ही पिछला मैच जीतकर आई है लेकिन तीन बड़े बदलाव प्लेइंग 11 में देखने को मिल सकते हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने संभावित टीम बताकर फैंस का सस्पेंस खत्म कर दिया.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे तीन चेंज!
आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर आकर टीम इंडिया में होने वाले बदलावों की भविष्यवाणी की. पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ये बड़ा मैच कोलंबो में होने वाला है. आकाश ने बताया कि यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार है और पिछले कुछ मैचों में भी ऐसा देखने को मिला है. ऐसे में कुलदीप यादव की टीम में एंट्री हो सकती है. अर्शदीप सिंह को एक मैच के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संकेत दे दिए हैं कि अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी होगी. ऐसे में संजू सैमसन का पत्ता कट सकता है. आकाश चोपड़ा को लगता है कि रिंकू सिंह की जगह वॉशिंगटन सुंदर की टीम में एंट्री हो सकती है. सुंदर स्पिन गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं और संभलकर बल्लेबाजी करते हैं. चोपड़ा को लगता है कि कोलंबो की पिच के लिए वॉशिंगटन सुंदर अच्छा विकल्प रहेंगे, क्योंकि यहां रिंकू का रोल थोड़ा कम रहने वाला है.
बदलाव के बाद कैसी होगी प्लेइंग 11?
अगर कोच एवं कप्तान अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में जगह देते हैं, तो फिर टीम कुछ इस प्रकार होगी: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (c), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
- Viral Video-प्रयागराज की 4 साल की जलपरी को सोशल मीडिया पर मिल रही है तारीफ, देखे वीडियो
- IPL 2026: पंजाब से मिली ‘करारी शिकस्त’ के बाद फूट-फूटकर टूटे हार्दिक पांड्या, MI की लगातार चौथी हार पर कह दी ये 5 बड़ी बातें!
- The Loyal Wait : Why This Dog Refused to Leave a Hospital Entrance for 3 Days
- The Mystery of the Silver River: What One Man Found Inside a Locked Rusted Box
- IPL 2026-राजस्थान से मिली करारी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।