IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला गया था. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. पहले भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना दमखम दिखाया. इस जीत के साथ भारत की एंट्री सुपर 8 में हो गई है. भारत की जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने वो कर दिखाया, जो अपनी टी-20 कप्तानी में एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए थे.
सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टी-20 में रन मार्जिन के हिसाब से सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है. इससे पहले भारत ने साल 2012 में 11 रनों से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. वहीं, साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने तीसरी सबसे बड़ी जीत 6 रनों से हासिल की थी. इसके अलावा साल 2007 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 रनों से जीत हासिल की थी. ऐसे में अब सूर्या की कप्तानी में भारत ने टी-20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों की मार्जिन से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है.
पाकिस्तान को मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप में दूसरी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार का सामना वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2014 में करना पड़ा था, जब टीम को मीरपुर में 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं अब भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि इससे पहले साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
