rohit sharma-JYNEWS-हैदराबाद : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया. पहले वनडे मैच में फ्लॉप होने के बाद रोहित ने दूसरे और तीसरे वनडे में अर्धशतक और शतक लगाया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला. उन्होंने तीसरे और अंतिम मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी अपने नाम किया.
अब रोहित शर्मा ने जब ऑस्ट्रेलिया को सिडनी से अलविदा कह दिया है, तब उनको एक और अवार्ड मिलने का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे के बाद का है. जहां रोहित को भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में एक अवार्ड मिल रहा है.
रोहित शर्मा को मिला एक और खास अवार्ड
दरअसल, रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का मेडल दिया गया. इसका वीडियो बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में टीम के हेड कोच गौतम गंभीर रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने रोहित के लिए कहा, ‘रोहित और कोहली के बीच हुई पार्टनरशिप बेहतरीन थी. खासकर रोहित का शतक शानदार था’.
इसके बाद टीम इंडिया के मेंटल कोच पैडी अप्टन ने कहा, ‘ये अवार्ड बहुत ही स्पेशल इंसान को मिलता है. जिसे ये मिलता है उससे सभी सहमति जताएंगे. जो एक लीडर है और बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी है. वो रोहित शर्मा है’. जब रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का मेडल दिया गया तो पूरी टीम के सदस्यों ने तालियां बजाते हुए उनका हौसला बढ़ाया’.
सीरीज में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन
इस सीरीज में रोहित ने पर्थ की हरी पिच पर 8(14) रन बनाकर फ्लॉप शो के बाद एडिलेड में 97 गेंदों में 73 रन बनाए और सिडनी में 121*(125) रन बनाकर भारत को नौ विकेट से जीत दिलाई. रोहित शर्मा अब भारत के लिए नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नजर आ सकते हैं. रोहित इस उम्र में भी बल्ले से आगे उगल रहे हैं, अगर उनका प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहा तो वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
- इन 4 खिलाड़ियों की वापसी के बाद वनडे में मजबूत हो जाएगी टीम इंडिया, जानें
- क्या रोहित शर्मा हो रहे ODI से रिटायर? कप्तान शुभमन गिल ने वनडे के बाद दिया जवाब
- रोहित और कोहली ने रचा इतिहास, इतने मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने
- रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का यू-टर्न,सचिव ने अफवाहों को लेकर दिया बड़ा बयान
- रोहित शर्मा के वनडे करियर का होने जा रहा है अंत? सिलेक्शन कमेटी के इस कड़े रुख के बाद संन्यास की अटकलें तेज

Bhudev Bhagaliya is an experienced and senior journalist who has carved a distinct niche for himself in the world of Hindi journalism through his profound understanding and precise writing style. With over two decades of experience in the field of journalism, he has held key responsibilities at Dainik Hindustan for 12 years and at Amar Ujala for one year. Currently, he serves as the Content Editor for the Jagrook Youth News newspaper and portal, where he plays a crucial role in ensuring the quality and credibility of the news content. Bhudev Bhagaliya consistently writes about issues that help raise awareness within society and among the younger generation.