नई दिल्ली। Rohit Sharma ICC Rankings: भारतीय टीम के दिग्गज रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहली बार नंबर-1 वनडे बैटर बन गए हैं। उन्होंने 38 साल की उम्र में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित ने वनडे कप्तान शुभमन गिल को पछाड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 वनडे बैटर का ताज पहन लिया हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में कुल 202 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 101 रहा था, जिसमें आखिरी मैच में उनके बल्ले से नाबाद सेंचुरी भी निकली थी।
इस मैच में भारत की जीत के साथ रोहित को प्लेयर ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। रोहित के पास 781 रेटिंग प्वाइंट्स है, जबकि गिल दो स्थान खिसकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग प्वाइंट्स 745 है।
Rohit Sharma ने ICC ODI Rankings में पहला स्थान हासिल किया
भारत को 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाले रोहित (Rohit Sharma ICC Rankings), सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और गिल के बाद दुनिया के नंबर 1 वनडेबल्लेबाज बनने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उन्होंने भारत के नए कप्तान शुभमन गिल को पछाड़ दिया। गिल अब पहले से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में वह 10, 9 और 24 रन ही बना सके थे।
Rohit Sharma ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
38 साल और 182 दिन की उम्र में रोहित आईसीसी मेंस वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Rankings) में पहला स्थान हासिल करने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं और अपने करियर में पहली बार यह उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर 38 साल की उम्र के बाद लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज हैं। सचिन ने साल 2011 में टेस्ट प्रारूप में यह उपलब्धि दर्ज की थी।
- Viral Video-प्रयागराज की 4 साल की जलपरी को सोशल मीडिया पर मिल रही है तारीफ, देखे वीडियो
- IPL 2026: पंजाब से मिली ‘करारी शिकस्त’ के बाद फूट-फूटकर टूटे हार्दिक पांड्या, MI की लगातार चौथी हार पर कह दी ये 5 बड़ी बातें!
- The Loyal Wait : Why This Dog Refused to Leave a Hospital Entrance for 3 Days
- The Mystery of the Silver River: What One Man Found Inside a Locked Rusted Box
- IPL 2026-राजस्थान से मिली करारी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।