नई दिल्ली: तिलक वर्मा पर जब मुंबई इंडियंस ने 2022 के आईपीएल ऑक्शन में 1.7 करोड़ रुपये का दाव लगाया तो हर कोई हैरान रह गया था. बाएं हाथ के इस हैदराबादी बल्लेबाज ने उसके बाद ऐसा रंग दिखाया कि आज टीम इंडिया के परमानेंट मेंबर बन चुके हैं. ये तिलक की काबिलियत ही है कि कई क्रिकेट पंडित उन्हें अगला भारतीय कप्तान कहते हैं.
साधारण मिडिल क्लास फैमिली का लड़का
8 नवंबर 2002 को हैदराबाद में पैदा हुए तिलक वर्मा के पिता बिजली मैकेनिक थे. आज भले ही वर्मा परिवार के पास सबकुछ हो, लेकिन एक वक्त था जब घर की माली हालत ठीक नहीं थी. यही कारण था कि पिता चाहते थे कि तिलक पढ़ लिखकर डॉक्टर बन जाए, लेकिन इस बच्चे ने तो अपनी जिंदगी के लिए कुछ और ही सोच रखा था. जैसे पूत के पांव पालने में नजर आने लगते हैं ठीक वैसे ही तिलक ने कम उम्र में ही साबित कर दिया था कि उनका फ्यूचर ब्राइट है.
रोहित शर्मा ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए ग्रूम
तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस में भले ही फ्रैंचाइजी के स्काउट्स लेकर आए लेकिन उनकी ग्रूमिंग तो रोहित शर्मा ने ही की, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हिटमैन ने किया. रोहित ने ही इस खब्बू बल्लेबाज को मौके दिए, जिसके बूते उन्होंने मुंबई इंडियंस में कई मैच विनिंग पारियां खेली, लेकिन जब रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को मुंबई की कमान सौंपी गई तो इसका खामियाजा तिलक वर्मा को भी उठना पड़ा.
हार्दिक पंड्या ने की थी इंटरनेशनल बेइज्जती
वैसे तो तिलक वर्मा अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा को रिटायर आउट करवा दिया था. दरअसल तब तिलक 23 गेंदों में सिर्फ 25 रन बनाकर खेल रहे थे और मुंबई को सात गेंदों में 24 रन की जरूरत थी. शार्दुल ठाकुर के ओवर की अंतिम बॉल से पहले तिलक पवेलियन लौटे और उनकी जगह मिचेल सैंटनर को भेजा गया. आखिरी ओवर में आवेश खान ने सिर्फ 12 रन खर्च करते हुए मुंबई की जीत के सपने को मिट्टी में मिला दिया.
- Sanju Samson : संजू सैमसन के खिलाफ ICC उठाएगा सख्त कदम? हेलमेट फेंकने पर मिल सकती है ये सजा
- IND vs WI T20 WC: रोहित शर्मा की बातों ने कर दिया संजू सैमसन को इमोशनल, वेस्टइंडीज को पीटने के बाद सुनाया ‘डगआउट’ का वो अनसुना किस्सा
- Sanju Samsung ke record T20 2026: क्या आपको पता है कब-कब संजू सैमसन बने टीम इंडिया के तारणहार, आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
- T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज से भारत जीता तो सेमीफाइनल में इस खूंखार टीम से भिड़ेगा, जानें
- IND vs WI : सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस रणनीति के साथ उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग 11 पर आया बड़ा अपडेट

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
