Rohit Sharma Comeback: रोहित शर्मा अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आ रहे हैं. पहले वनडे में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था और दूसरे मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला.
अब 6 दिसंबर 2025 को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच वाइजैग में खेला जाएगा. फैंस को लग रहा है कि रोहित शर्मा को इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ही देख पाएंगे. हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के 6 दिन बाद ही रोहित शर्मा दोबारा मैदान पर वापसी करेंगे.
रोहित शर्मा 12 दिसंबर को खेलेंगे
हाल ही में टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रोहित शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट मैच खेलने की इच्छा जाहिर की है. रोहित टी20 अंतर्राष्ट्रीय को अलविदा कह चुके हैं और सिर्फ IPL खेलते हैं. हालांकि, वो मुंबई के लिए घरेलू टी20 टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं.
मुंबई क्रिकेट असोसिएशन के एक सोर्स ने इस बारे में जानकारी दी है. मुंबई जरूर चाहेगी कि रोहित उनके लिए खेलें, जिससे उनके ये ट्रॉफी जीतने के चांस बढ़ जाए. 12 दिसंबर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट मैच होने वाले हैं और बहुत ज्यादा चांस है कि मुंबई नॉकआउट्स के लिए क्वालीफाई कर लेगी. ऐसे में रोहित वनडे सीरीज के सिर्फ छह दिन बाद दोबारा चौके-छक्कों की बारिश कर सकते हैं.

भूदेव भगलिया एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी गहरी पकड़ और सटीक लेखन शैली से अलग पहचान बनाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव के साथ, भूदेव जी ने दैनिक हिंदुस्तान में 12 वर्षों तक और अमर उजाला में एक वर्ष तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्तमान में वे जागरूक यूथ न्यूज़ अखबार एवं पोर्टल में कंटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भूदेव भगलिया हमेशा उन मुद्दों पर कलम उठाते हैं जो समाज और युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सहायक हों।
